एमपी पुलिस मुख्यालय में प्रमोशन के लिए बनी नई समिति, डीपीसी का पुनर्गठन

Aman Vaishnav | Feb 03, 2026, 16:35 IST
mp police hq promotion process dpc reconstitution
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में पदोन्नति के मामलों का फैसला अब एक नई समिति करेगी। PHQ ने इसके लिए डीपीसी समिति का पुनर्गठन किया है। एडीजी केपी वेंकटेश्वर राव को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

News In Short

  • PHQ (पुलिस मुख्यालय) में पदोन्नति के मामलों का फैसला एक नई समिति करेगी।
  • समिति में डीआईजी महिला सुरक्षा संतोष सिंह गौर और डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी शामिल हैं।
  • यह समिति उपनिरीक्षक से निरीक्षक और सब-इंस्पेक्टर से आरआई की पदोन्नति पर फैसला लेगी।
  • यह संशोधन आदेश 2 जुलाई 2025 को जारी किए गए पूर्व आदेश का कुछ बदलाव है।

News In Detail

प्रमोशन लिए बनी नई समिति

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिस कर्मचारियों के प्रमोशन से जुड़ी मामलों की समीक्षा करने के लिए डीपीसी समिति का पुनर्गठन किया है। अब ये समिति पुलिस के सभी प्रमोशन मामलों की जांच करेगी। यह आदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत जारी किया गया है।



ये बने समिति के अध्यक्ष...

नए आदेश के मुताबिक, एडीजी केपी वेंकटेश्वर राव को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में डीआईजी महिला सुरक्षा संतोष सिंह गौर, डीआईजी मध्य क्षेत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी और एआईजी कार्मिक अमित सक्सेना को सदस्य बनाया गया है।



ये रहेगा समिति का काम और जिम्मेदारियां

यह समिति अब उपनिरीक्षक से लेकर निरीक्षक, और सब इंस्पेक्टर से रक्षित निरीक्षक (आरआई) जैसे पदों पर पदोन्नति के लिए पात्रता सूची और चयन प्रक्रिया पर फैसला करेगी।



पूर्व आदेश में कुछ बदलाव

इस आदेश में 2 जुलाई 2025 को जारी किए गए पूर्व आदेश में कुछ बदलाव के तहत लागू किया गया है। इस आदेश में बाकी शर्तें और प्रक्रियाएं पूर्ववत रहेंगी। केवल समिति के पुनर्गठन को लेकर यह बदलाव किया गया है।



FAQ

  1. 1. मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में पदोन्नति प्रक्रिया के लिए नई समिति का गठन कब हुआ?
    नई समिति का गठन मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में किया है। यह निर्णय 2025 के मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम के तहत लिया गया है।
  2. 2. डीपीसी समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
    डीपीसी समिति के अध्यक्ष एडीजी केपी व्यंकटेश्वर राव को नियुक्त किया गया है।
  3. 3. डीपीसी समिति में कौन-कौन से अधिकारी सदस्य हैं?
    समिति में डीआईजी महिला सुरक्षा संतोष सिंह गौर, डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी और एआईजी अमित सक्सेना शामिल हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी में पदोन्नति के बाद IPS अधिकारियों के तबादलों पर मंथन तेज



राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा को हाईकोर्ट ने किया निरस्त



एमपी न्यूज | पुलिस मुख्यालय का दावा - इस महीने मध्य प्रदेश को मिलेंगे 7500 नए आरक्षक ?



मूंछें हों तो..: MP में पुलिस कर्मचारी सस्पेंड, वजह- गले तक मूंछें भद्दी हैं



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सब इंस्पेक्टर
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • पुलिस कर्मचारी
  • मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय