killer mother : मां और प्रेमी के बीच आया बेटा तो गला दबाकर कर दी हत्या

Ravi Singh | Jul 20, 2024, 18:42 IST
killer mother
मध्यप्रदेश के रीवा में मां ने अपने बच्चे को इसलिए मार दिया क्योंकि मां प्रेमी के साथ रंगरेलियां नहीं माना पा रही थी। 13 साल के बेटे को मारने के बाद मां झूठे आंसू बहाकर सभी को गुमराह करती रही, लेकिन अब जब उसका राज खुला तो हर कोई हैरान रह गया।

मध्यप्रदेश के रीवा में मां ने अपने बच्चे को इसलिए मार दिया क्योंकि मां प्रेमी के साथ रंगरेलियां नहीं माना पा रही थी। 13 साल के बेटे को मारने के बाद मां झूठे आंसू बहाकर सभी को गुमराह करती रही, लेकिन अब जब उसका राज खुला तो हर कोई हैरान रह गया। अपने आशिक मिलना बंद न हो जाए इसलिए मां ने अपने बेटे की जान ले ली।



निर्माणाधीन मकान में मिली लाश

15 जुलाई को रीवा जिले के पनवार थाना इलाके के नाष्टिगवा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में एक 13 साल के बच्चे आदित्य गुप्ता की लाश मिली थी। आदित्य की हत्या गला घोंटकर की गई थी। आदित्य अपनी मां के साथ रहता था और उसके पिता कहीं बाहर काम करते हैं।



मां के संबंध के बारे में पिता को बताने वाला था

पुलिस ने उसकी मां रानी से पुछताछ करने गई तो वह बेटे की मौत के गम में रोने का झूठा नाटक करती रही। उसने जेठ-जेठानी पर आदित्य की हत्या का आरोप भी लगाया, लेकिन बार-बार बयान बदलने के कारण पुलिस को उस पर शक हो गया। आखिरकार सख्ती से पूछताछ में वो टूट गई। उसने पुलिस को बताया कि उसके जाहिर नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध हैं। उसके अवैध संबंधों के बारे में बेटे आदित्य को पता चल गया था। आदित्य उसके पिता को सच बताने वाला था, इसलिए मैनें उसको मार दिया।



ये खबर भी पढ़ें...



राजगढ़ जिले के दो शख्स को बिहार की युवतियों से शादी करना पड़ गया भारी, जानें वजह



सोते समय मार दिया

कातिल मां रानी का कहना है कि 15 जुलाई को जब वो जाहिर से मिलकर लौटी तो बेटे आदित्य ने उसे काफी भला बुरा कहा और बोला कि वो पिता को सबकुछ बता देगा। वह हम दोनों को अलग करना चाहता था। मैंने यह बात जाहिर को बताई तो उसने कहा- जब तक यह जिंदा रहेगा, हमारे बीच में रोड़ा बनता रहेगा। इसलिए हमने तय किया कि उसे मार देते हैं, क्योंकि मैं मां हूं इसलिए मुझ पर कोई शक नहीं करेगा इसलिए मैंने सोमवार को सोते समय गमछे से आदित्य का गला घोंट दिया। मारते वक्त भी पूजा बेटे से ये कहती रही कि अगर तू मेरे और जाहिर के बीच में नहीं आता तो मैं तुझे नहीं मारती।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मां ने की बेटे की हत्या
  • killer mother
  • सौतेली मां ने घोंटा था गला
  • एमपी न्यूज हिंदी