सिवनी गोवंश हत्याकांड में 5 गिरफ्तार, 2 पर लगा NSA

Aparajita Priyadarshini | Jun 22, 2024, 16:50 IST
madhya pradesh seoni cow strangled death case cm house द सूत्र
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पिछले दिनों गायों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस मामले के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां 54 गायों और बैलों की खौफनाक तरीके से गले रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव कोनदी में बहा दिया था। इस घटना ने अब तूल पकड़ लिया है।



यह मामला सीएम मोहन यादव तक पहुंच गया है। सीएम मोहन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर और एसपी को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से दो आरोपियों पर NSA ( रासुका ) लगाया गया है। देर शाम कलेक्टर क्षितिज सिंघल को हटाकर संस्कृति जैन को भेजा गया है। सिंघल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में भेजा गया है।



मध्यप्रदेश में गौमाता के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा


CM डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में हुए नरसंहार गोवंश हत्याकांड मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है।





ये भी पढ़ें...



MP में गला रेत कर 50 से ज्यादा गायों की हत्या , नदी और तालाबों में मिले शव , लोगों में आक्रोश



जानें क्या है पूरा मामला


सिवनी के धूमा और घंसौर क्षेत्र में नदी और तालाब के किनारे करीब 50 से ज्यादा गायों के कटे हुए शव पाए गए थे। पिंडारई गांव के पास वैनगंगा नदी तरफ गए कुछ ग्रामीणों को गोवंश के शव दिखे थे।



गायों को बेरहमी से गला काटकर मारा गया। एक बैल का शिव भी मिला है। बड़ी संख्या में मवेशियों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद से लोगों और हिंदूवादी संगठनों में काफी आक्रोश देखने को मिला। संगठन ने घटना का विरोध किया है।





thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Dr. Mohan Yadav
  • मध्यप्रदेश में गौमाता के खिलाफ
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • सिवनी गोवंश हत्याकांड