क्या आप तैयार हैं, मध्य प्रदेश के इन अद्भुत रहस्यों से रूबरू होने के लिए
Kaushiki | Jul 14, 2025, 17:00 IST
1 / 10
महाकलेश्वर मंदिर (MAHAKALESHWAR TEMPLE)Image credit : Kaushiki
उज्जैन का महाकलेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple Ujjain) हिंदू धर्म के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ये मंदिर श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है और यहां की पूजा विधि भी बहुत विशेष है।
2 / 10
पेंच मोगली ट्रेक (PENCH MOWGLI TREK)Image credit : Kaushiki
ये ट्रेक मोगली की कहानियों से इंस्पायर है और जंगल के अंदर से गुजरते हुए अनूठे नजारे देखने का अनुभव मिलता है। यहां की प्रकृति और जंगल का खूबसूरत दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।
3 / 10
चौसठ योगिनी मंदिर (CHAUSATH YOGINI TEMPLE)Image credit : Kaushiki
जबलपुर स्थित चौसठ योगिनी मंदिर अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्वता के लिए प्रसिद्ध है। ये मंदिर 64 योगिनियों की मूर्तियों से सजा हुआ है और इसकी आर्किटेक्चर बहुत ही यूनिक है।
4 / 10
भीम कुंड (BHIM KUND CHHATARPUR)Image credit : Kaushiki
भीम कुंड छतरपुर जिले में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है, जो धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से बहुत जरूरी है। यहां का माहौल शांति से भरा हुआ है।
5 / 10
भारत का दिलImage credit : Kaushiki
मध्य प्रदेश, जिसे 'भारत का दिल' कहा जाता है, अपने इतिहास, संस्कृति और खूबसूरत प्रकृति के लिए जाना जाता है। यहां के खजुराहो, सांची और भीमबेटका जैसे स्थल, साथ ही कान्हा और बांधवगढ़ जैसे जंगलों में बाघों की खूबसूरती, इस राज्य की असली पहचान हैं।
6 / 10
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (BANDHAVGARH NATIONAL PARK)Image credit : Kaushiki
ये पार्क बाघों के लिए मशहूर है, जहां आपको इन खूबसूरत जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का मौका मिलता है। यहां की ट्रैकिंग यात्रा भी बहुत रोमांचक और अद्भुत होती है।
7 / 10
पचमढ़ी पांडव गुफाएं (PACHMARHI PANDAV CAVES)Image credit : Kaushiki
पचमढ़ी में स्थित पांडव गुफाएं धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखती हैं। माना जाता है कि, पांडवों ने यहां कुछ समय बिताया था और इस स्थान का वातावरण शांतिपूर्ण और अनोखा है।
8 / 10
भीमबेटका रॉक शेल्टर्स (BHIMBETKA ROCK SHELTERS)Image credit : Kaushiki
भीमबेटका गुफाएं प्राचीन चित्रकला और मानव सभ्यता (human civilization) का अनमोल धरोहर हैं। इन्हें यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता मिली है।
9 / 10
भेड़ाघाट संगमरमर की चट्टानें (BHEDAGHAT MARBLE ROCKS)Image credit : Kaushiki
भेड़ाघाट की संगमरमर की चट्टानें और वहां बहती नदी का दृश्य बिल्कुल जादुई है। इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता और शांति आपको बहुत आकर्षित करती है।
10 / 10
पेंच नेशनल पार्क (PENCH NATIONAL PARK)Image credit : Kaushiki
इस पार्क में सफारी के दौरान बाघ, तेंदुआ और अन्य वाइल्डलाइफ को देखने का आनंद मिलता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये एक बेहतरीन जगह है।