सौरभ शर्मा मामले की CBI जांच की मांग, विधानसभा में कांग्रेस का जोरदार हंगामा, किया वॉकआउट

Raj Singh | Mar 20, 2025, 15:46 IST
Sourabh
मध्य प्रदेश विधानसभा में परिवहन घोटाले को लेकर विवाद छिड़ गया, कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की। सौरभ शर्मा और अन्य अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाए गए, जबकि सरकार ने आरोपों को नकारते हुए जांच में सहयोग देने का दावा किया।

मध्य प्रदेश विधानसभा में परिवहन विभाग में हुए घोटाले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर सदन में चर्चा हुई, जिसमें विपक्षी दलों ने गंभीर आरोप लगाए। मुख्य आरोपों में सौरभ शर्मा के खिलाफ जांच, 52 किलो सोना, 10 करोड़ रुपए कैश का मामला और चेक पोस्ट पर अवैध वसूली शामिल थे। वहीं इस मामले की CBI जांच करने की मांग करते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया।



कांग्रेस का आरोप और सरकार की प्रतिक्रिया

ये भी खबर पढ़ें... सोनिया भारद्वाज सुसाइड केसः उमंग सिंघार के खिलाफ SC में क्रिमिनल SLP दाखिल



सीबीआई जांच की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने सीबीआई जांच की मांग की, यह कहते हुए कि 2013 से अब तक जितने भी परिवहन मंत्री रहे हैं, उन पर जांच क्यों नहीं हुई? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अधिकारियों के खिलाफ आरोप क्यों नहीं जांचें गए और उनके बारे में सही जानकारी क्यों नहीं दी गई।



मंत्री का जवाब: जांच जारी है

परिवहन मंत्री ने जवाब दिया कि सभी जांच एजेंसियां काम कर रही हैं और जांच पूरी होने के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि पैसे और सोने का स्रोत क्या है।



ये भी खबर पढ़ें... लोकायुक्त के बाद अब उमंग सिंघार ने EOW को सौंपा ज्ञापन, गोविंद सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग



घोटाले में क्या है असल सच्चाई?

दरअसल, घोटाले के मामलों में तफ्तीश जारी है। जांच एजेंसियां विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं, जैसे सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी और जप्त की गई संपत्तियां। परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी।



the sootr

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • CBI
  • सीबीआई
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • उमंग सिंघार
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • उमंग सिंघार कांग्रेस
  • सौरभ शर्मा मामला