विक्रांत को डुमका लोकसभा का जिम्मा, युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में भी आगे हैं भूरिया

Amresh Kushwaha | Sept 17, 2024, 16:20 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया चर्चाओं में हैं। उन्हें युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का एक पत्र वायरल हो रहा है, जो फर्जी है।

मध्य प्रदेश के झाबुआ विधायक डॉ.विक्रांत भूरिया इन दिनों चर्चाओं में हैं। अब कांग्रेस ने उन्हें झारखंड की डुमका लोकसभा सीट का एआईसीसी समन्वयक बनाया है। इस जिम्मेदारी पर विक्रांत ने कहा, मैं इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा।


इधर, उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें तेजी से फैल रही हैं। इस संबंध में एक चिट्ठी वायरल हो रही है। अभी आधिकारिक तौर पर कांग्रेस अथवा भूरिया की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। इससे साफ है कि यह चिट्ठी फर्जी है।



thesootr


सोशल मीडिया पर चिट्ठी वायरल

thesootr


फिट नहीं बैठे 16 नेता

गौरतलब है कि युवा कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश की जा रही है। इस पद के लिए पहले राहुल गांधी ने 35 वर्ष तक के युवाओं को लेने का मन बनाया था। 3 सितंबर को इसके लिए इंटरव्यू हुए। 16 नेता राहुल के इस इंटरव्यू में शामिल हुए, लेकिन ये सभी राहुल गांधी के पैमाने पर फिट नहीं बैठे। इस पर राहुल नाराज भी हुए।



दूसरे इंटरव्यू में पहुंचे भूरिया

इसके बाद फिर इंटरव्यू रखा गया। इसमें उम्र का क्राइटेरिया 41 वर्ष रखा गया। 10 नेता इसमें शामिल हुए। इन्हीं में विक्रांत भूरिया भी शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि विक्रांत का इंटरव्यू अच्छा गया है। लिहाजा, वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर उनकी नियुक्ति को लेकर एक चिट्ठी भी वायरल हो रही है।


उधर, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने दिल्ली स्थित दफ्तर खाली कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की जल्द घोषणा होगी। इसमें विक्रांत भूरिया सभी दावेदारों में सबसे आगे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • Vikrant Bhuria
  • विक्रांत भूरिया
  • Congress candidate Vikrant Bhuria
  • कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया
  • Mp news in hindi
  • MP News Update
  • कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया
  • युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • National President Youth Congress