मध्य प्रदेश के सबसे अमीर शख्स विनोद अग्रवाल की कहानी, छोटे ट्रांसपोर्ट बिजनेस से की थी शुरुआत, आज नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान

Shrawan mavai | Sept 07, 2024, 22:40 IST
thesootr
अपने पिता के व्यापार से शुरुआत करने वाला किशोर अब विनोद अग्रवाल बन गया। जी हां वही जो हुरुन रिच लिस्ट 2024 में मध्य प्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति घोषित किए गए हैं। इनकी कुल नेटवर्थ जानकर हैरान रह जाएंगे आप....

मध्यप्रदेश के इंदौर में केवल 500 वर्ग फीट का मकान। इस छोटे से मकान में माता-पिता और आठ भाई-बहन के साथ यह 15 साल की उम्र का किशोर खुली आंखों से बड़े सपने देख रहा था। पिता एक नौकरी कर परिवार का लालन-पालन कर रहे थे। पिता ने संघर्ष कर नौकरी से ट्रांसपोर्ट बिजनेस तक का सफर पूरा किया। कुछ समय बाद कोल व्यापार ( Coal Business ) शुरू किया। इस समय किशोर शिक्षा पूरी करने में लगा था, लेकिन उसके मन में पिता के छोटे से व्यापार को बड़ा करने की ललक पनप रही थी। एक समय आया जब इस किशोर ने अपने पिता के व्यापार को संभालना शुरू किया। यह किशोर अब विनोद अग्रवाल ( Vinod Agarwal ) बना गया। जी...हां वही विनोद अगवाल जो हाल ही में जारी हुई हुरुन रिच लिस्ट 2024 में मध्य प्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति घोषित किए गए हैं। इनकी कुल नेटवर्थ 7 हजार करोड़ से अधिक है। 'द सूत्र' ( the sootr ) आपको बता रहा है कि कैसे विनोद अगवाल ने अपने पिता के छोटे से कारोबार को 7 हजार करोड़ की कंपनी में बदल दिया। इसके अलावा उनके जन्म से लेकर कोल कंपनी तक की कहानी..। पढ़ते रहें...



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



हरियाणा के रोहतक में विनोद अग्रवाल का जन्म

10 जून 1963 को हरियाणा के रोहतक में विनोद अग्रवाल का जन्म हुआ था। जब वे महज दो साल के थे तो उनका पूरा परिवार इंदौर शिफ्ट हो गया और यहीं बस गया। विनोद अग्रवाल के पिता ने शुरुआत में नौकरी की। इसके बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में हाथ आजमाया। कुछ समय बाद वे कोयले के व्यापार से भी जुड़ गए। पिता के संघर्षों को देखते हुए विनोद अग्रवाल बड़े हुए।



विनोद अग्रवाल 9वीं क्लास में थे जब उन्होंने तय किया कि वे अपने पिता के कारोबार में हाथ बटाएंगे। यहां सबसे रोचक तथ्य यह है कि भले ही विनोद अग्रवाल बिजनेस में एक्टिव हो गए हो, लेकिन किताबों से उनका नाता कभी नहीं टूटा। विनोद अग्रवाल ने 12वीं कक्षा में टॉप किया यही नहीं एमपी टॉपर्स लिस्ट में भी उनका नाम शामिल था।



पढ़ाई पूरी करने के बाद वे पिता के व्यापार को और आगे बढ़ाने में लग गए। काफी छोटी उम्र में वे बिजनेस के सिलसिले में कई यात्राएं किया करते थे। विनोट अग्रवाल ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते छोटे से व्यापर को आज 7,000 करोड़ रुपये की कंपनी में तब्दील कर दिया है। मध्य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति विनोद अग्रवाल ने अपनी सफलता को प्राप्त करने के लिए कई चुनौतियों को पार किया है।



अग्रवाल कोल बड़ा कोयला आयातक

अग्रवाल कोल भारत के सबसे बड़े कोयला आयातकों में से एक है। अग्रवाल कोल इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की खदानों से कोयला मंगवाता है। कंपनी भारत के भीतर से भी घरेलू स्तर पर कोयले की खरीदी करती है।



आदित्य बिड़ला समूह, टाटा समूह के साथ काम

अग्रवाल कोल के ग्राहक ज्यादातर निजी क्षेत्र में हैं, जिनमें आदित्य बिड़ला समूह, टाटा समूह, IPP, जैसी बड़ी कंपनियां हैं। उनके पास बॉयलर उद्योग में भी ग्राहक हैं, जिनके ऑर्डर 500 मीट्रिक टन से लेकर 50,0000 मीट्रिक टन तक हैं।



हुरुन इंडिया रिच लिस्ट- 2024 में मप्र के सबसे धनी

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2024 में मध्य प्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में इंदौर के कोयला उद्योग के दिग्गज विनोद अग्रवाल का नाम आया है।



विनोद अग्रवाल की नेटवर्थ

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार विनोद अग्रवाल की कुल संपत्ति 7 हजार 100 करोड़ रुपए है। साल 2023 में की तुला में उनकी कुल संपत्ति में 400 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है।



2023 में किए 34 करोड़ दान

ऐसा नहीं है कि विनोद अग्रवाल सिर्फ धन से धनी है वो दिन से भी बड़े आदमी है। उन्होंने साल 2021 में 11 करोड़ और 2023 में 34 करोड़ रुपए दान किए। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण में मध्यप्रदेश से सबसे अधिक एक करोड़ रुपए दिए। महाकाल लोक में भी दान दिया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश में सबसे अमीर विनोद अग्रवाल
  • Vinod Aggarwal
  • story of a rich man
  • विनोद अग्रवाल की नेटवर्थ