MP के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

Vikram Jain | Dec 28, 2024, 20:28 IST
मध्य प्रदेश के 42 जिलों में तेज बारिश। Photograph: (BHOPAL)
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है, शुक्रवार से ही कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है।

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे। बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, मुरैना समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि से कई जिले प्रभावित हुए हैं। भोपाल में शुक्रवार से चल रहा बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। खंडवा में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। भिंड में हवा की रफ्तार 62 किमी प्रति घंटा तक रही।



24 घंटे में 42 जिलों में तेज बारिश

बता दें मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 42 जिलों में तेज बारिश हुई है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से भोपाल, इंदौर, सीहौर, बड़वानी, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, श्योपुर, और उमरिया जिले प्रभावित हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, ''अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा, मध्य प्रदेश में अभी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके कारण कई जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि होगी, इसके बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।



बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई टेंशन

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण फसलें काफी प्रभावित हो रही है। शनिवार की दोपहर में हुई बारिश से खंडवा के किसान फसल बचाने की जद्दोजहद करते रहे दिखाई दिए।बारिश के चलते किसानों को नुकसान हुआ है। कई जगहों पर खरीदी केंद्रों में पानी भरने से खुले में रखी फसल भीग गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। ऐसे में फसलों को नुकसान हो सकता है।



31 दिसंबर तक बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर तक प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। जैसे ही ये मौसम प्रदेश से गुरजेगा। वैसे ही ठंड और कोहरे का प्रभाव बढ़ जाएगा। बता दें नए साल के आते ही कड़ाके की ठंड होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में स्पष्ट है कि जनवरी के पहले हफ्ते में प्रदेश के लोगों को ठंड का सामना करना होगा। मौसम के बदले से न सिर्फ किसानों पर प्रभाव पड़ा है बल्कि आम जीवन पर भी असर दिखेगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather news
  • मौसम विभाग
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • बारिश
  • ओलावृष्टि
  • ओलावृष्टि से नुकसान
  • MP Weather News Today