MP Weather Update : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, लुढ़का पारा, ये रही वजह
मध्य प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। राजस्थान में बने चक्रवात के कारण चल रही ठंडी हवाएं प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। इसके कारण एमपी में तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण कोहरा और धुंध छा रही है।
पचमढ़ी सबसे ठंड
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई। प्रदेश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान राजगढ़ में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की बात करें तो वहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें कि यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है।
प्रदेश में ठंड की ये वजह
कहां कितना रहा तापमान?
प्रदेश के बड़े शहरों में तापमान की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 11.3, इंदौर में 14.6, पचमढ़ी में 7.8, राजगढ़ में 9.6, महाकाल नगरी उज्जैन में 12.6, छिंदवाड़ा में 12.5, जबलपुर में 12.4 और बालाघाट में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 27.01, ग्वालियर में 26.4, इंदौर में 27.4, पचमढ़ी में 22.4, उज्जैन में 27.7 और जबलपुर में 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
यहां कोहरा छाए रहने की संभावना
ग्वालियर में विजिबिलिटी घटकर 500 से 1000 मीटर के बीच पहुंच गई। आईएमडी ने गुरुवार को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं कोहरा छाए रहने की संभावना जताया है। इसके अलावा से 2 दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है।
FAQ
- मध्य प्रदेश में सर्दी क्यों बढ़ रही है?
राजस्थान में बने चक्रवात के कारण ठंडी हवाएं प्रदेश में आ रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट हो रही है। इसके अलावा हवाओं में नमी आने से कोहरा और धुंध भी बन रही है। - प्रदेश के किस शहर में सबसे ठंड है?
पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश के हिल स्टेशन का न्यूनतम तापमान है। - अगले कुछ दिनों में मौसम कैसे रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1-2 दिनों तक ठंडी हवाएं और नमी का असर बना रह सकता है। कुछ हिस्सों में बादल भी छा सकते हैं, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। - कहां कोहरा छाए रहने की संभावना है?
ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और शिवपुरी जिलों में कोहरे की संभावना जताई गई है, जहां विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर तक घट सकती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक