MP Weather Update: प्रदेश में ठंड का कहर! शीतलहर चलने की संभावना
मध्य प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से गिरते तापमान के बीच गुरुवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिला। कुछ जिलों में दिन में सर्द हवाओं का असर बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही गुरुवार को पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
हिल स्टेशन में ज्यादा ठंड
MP Weather Update : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, लुढ़का पारा, ये रही वजह
भोपाल में चल सकती है शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार, जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो, तो माना जाता है कि शीतलहर चल रही है। हालिया स्थितियों को देखते हुए शुक्रवार को राजधानी भोपाल में शीतलहर चलने की संभावना है।
MP Weather update : मध्य प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए आज कहां, कैसा रहेगा मौसम
इन जिलों में ऐसा रहा तापमान
प्रमुख जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम 10.2 और अधिकतम 26.6, ग्वालियर में न्यूनतम 11.1 और अधिकतम 26.9, इंदौर में न्यूनतम 13 और अधिकतम 26.7, उज्जैन में न्यूनतम 11.5 और अधिकतम 27.5, जबलपुर में न्यूनतम 11 और अधिकतम 26.3, बालाघाट में न्यूनतम 10.8 और अधिकतम 23.6, मंडला में न्यूनतम 9.1 और अधिकतम 27.02 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
FAQ
- मध्य प्रदेश में सर्दी की स्थिति क्या है?
मध्य प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है और पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट आई और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। - हिल स्टेशन पचमढ़ी और भोपाल में तापमान कितना है?
पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से कम है और भोपाल में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। - शीतलहर कब मानी जाती है?
जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो, तो शीतलहर मानी जाती है। भोपाल में शुक्रवार को शीतलहर की संभावना है। - प्रदेश के प्रमुख जिलों में तापमान कैसा था?
भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 11.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 13 डिग्री सेल्सियस, और मंडला में 9.1 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक