MP Weather Update : प्रदेश में ठंड का कहर! टूटा 25 सालों का रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। लगातार चल रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। इसी क्रम में शनिवार रात पंचमढ़ी के बाद मंडला में सबसे कम 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।
भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम है। यह पिछले 25 सालों में सबसे कम तापमान रहा। इसके साथ ही प्रदेश के पांच शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव के कारण अब रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला थम सकता है।
तापमान में गिरावट की वजह
MP Weather Update : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, लुढ़का पारा, ये रही वजह
ढाई दशक का टूटा रिकॉर्ड
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 25 साल में पहली बार भोपाल में नवंबर माह में इतना कम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर बने मौसमी सिस्टम के असर से हवा का रुख धीरे-धीरे बदलने लगा है। इससे ठंड का असर तो रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला थम सकता है।
कब होती है शीतलहर चलने की घोषणा?
मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होने पर शीतलहर की घोषणा की जाती है। शनिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
MP Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ी सर्दी
टॉप चार शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
- भोपाल का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस
- इंदौर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस
- ग्वालियर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस
- जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस
FAQ
- मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट क्यों आई है?
मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट के कारण मुख्य रूप से ठंडी हवाएं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में जेट स्ट्रीम, पाकिस्तान के ऊपर चक्रवात, और अन्य मौसमी सिस्टम के कारण ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश तक पहुंच रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप तापमान में गिरावट हो रही है। - भोपाल में पिछले 25 सालों में सबसे कम तापमान क्यों दर्ज हुआ?
भोपाल में नवंबर महीने में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम है। यह पिछले 25 वर्षों में इस महीने का सबसे कम तापमान है, और इसका कारण ठंडी हवाओं का प्रभाव और मौसमी सिस्टम में बदलाव है। - शीतलहर की घोषणा कब होती है?
शीतलहर की घोषणा तब होती है जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक