यूट्यूब से नहीं हुई कमाई, तो महिला ने अपनाया शॉर्टकट, रिश्तेदार के ही घर से उड़ा दिए लाखों के गहने
जबलपुर में एक दिलचस्प और चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल से कोई खास कमाई न होने पर चोरी का रास्ता अपनाया। इसके लिए उसने अपने रिश्तेदार के घर को निशाना बनाया और 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा लिए।
जानें महिला यूट्यूबर ने कैसे की चोरी?
सीसीटीवी और गाड़ी के नंबर ने खोला राज
चोरी के बाद, सजदा बी ने तुरंत गोहलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो सबसे पहले यह सवाल उठा कि चोर ने बिना ताला तोड़े चोरी कैसे की। पुलिस का शक सजदा बी के करीबी रिश्तेदारों पर गया। ऐसे में पुलिस ने सजदा के सभी रिश्तेदारों से पूछताछ करना शुरू किया।
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें एक महिला स्कूटी पर बुर्का पहने सजदा बी के घर के पास घूमती हुई दिखाई दी। स्कूटी का नंबर संजीदा के नाम पर रजिस्टर्ड था। पुलिस ने संजीदा से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
जबलपुर में महिला युट्यूबर ने की चोरी मामले को एक नजर में समझें
|
पुलिस ने संजीदा से पूछताछ कर भेजा जेल
गोहलपुर थाना प्रभारी, रीतेश कुमार पटेल के अनुसार, संजीदा ने बताया कि उसने एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इसमें वह खाने की रेसिपी के वीडियो पोस्ट करती थी। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद चैनल सफल नहीं हो पाया और उसे बढ़ाने के लिए उसने कर्ज लिया। लेकिन, सफलता की बजाय कर्ज बढ़ता गया। कर्ज चुकाने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने संजीदा के पास से चुराए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जबलपुर यूट्यूबर | जबलपुर न्यूज | MP News
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩