MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
एमपी टॉप न्यूज
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट, आग लगने से फटे 4 गैस सिलेंडर, 8 की मौत
INDORE. यह हादसा बुधवार तड़के 3:30 से 4:30 बजे के बीच हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को बचाया है। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिससे आग लगी।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सीनियर आईपीएस राजाबाबू सिंह को जान का खतरा, की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Bhopal. मध्य प्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू ने बताया कि मंगलवार को सुबह 6 बजे त्रिलंगा स्थित उनके आवास पर एक घटना घटी, जो बेहद गंभीर है। एक चार पहिया वाहन से आए कुछ अज्ञात युवकों ने एडीजी के घर के बाहर गाली-गलौज की और अमर्यादित व्यवहार किया।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर पर गिरफ्तारी की तलवार: अमिताभ बच्चन ने दिया था 50 लाख का चेक
KBC की चर्चित महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर पर बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, जिससे..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
PPP मोड पर चलेगी एमपी की राज्य परिवहन बस योजना, निजी ऑपरेटर नाराज
BHOPAL. मध्यप्रदेश में दो दशक से ज्यादा समय से सरकारी बसें बंद पड़ी हैं। अब सरकार ने इन्हें अप्रैल 2026 के अंत तक फिर से सड़कों पर उतारने का लक्ष्य रखा है। परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले साल ही सरकारी बस सेवा को अप्रैल 2026 से शुरू करने का ऐलान किया था। इसके लिए विभागीय तैयारियां पूरे जोर से चल रही हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर अग्निकांड पर पीएम ने जताया शोक, दो-दो लाख का मुआवजा, सीएम ने एसीएस को जांच के लिए भेजा
Indore. इंदौर में पॉलीमर कारोबारी मनोज पुगलिया के बंगाली चौराहे पर ग्रेटर बृजेशवरी कॉलोनी स्थित घर में हुए हादसे में आठ लोगों की जान चली गई है। इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने टिव्ट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
फेक निकली भोपाल कोर्ट और यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी
BHOPAL. राजधानी भोपाल की 5 यूनिवर्सिटी के साथ जिला न्यायालय और सरकारी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकियां फर्जी पाईं गई है। यह धमकियां ईमेल से दी गईं थी। सूचना मिलते ही पुलिस की बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड टीमों ने सभी स्थानों की बारिकी से जांच की।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
साहब की संपत्ति पर राज बरकरार, आधे से अधिक IAS-IPS-IFS ने दी प्रॉपर्टी की अधूरी जानकारी!
मध्यप्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक ही चर्चा है- साहब की संपत्ति। नियम के मुताबिक, हर साल अधिकारियों को अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक करना होता है।
वहीं, एक जनवरी 2026 तक के आंकड़ों का विश्लेषण...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जजों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, दीवार गिर रही, बम फूट रहे, कब जागेंगे जिम्मेदार?
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य की अदालतों और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने साफ कहा कि सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार को 31 मार्च तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
20 या 21 मार्च, एमपी में कब मनेगी ईद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
रमजान का पाक महीना अब अपने समापन की ओर है। हर तरफ ईद-उल-फितर 2026 की तैयारियों की धूम है। भारत और दुनियाभर में लोग बेसब्री से चांद के दीदार का इंतजार कर रहे हैं। हर तरफ बस एक ही सवाल है कि ईद कब मनाई जाएगी?...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP की 22.77 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी : महिला सशक्तिकरण में मध्य प्रदेश ने गाड़ा झंडा
BHOPAL. महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। 31 दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, लखपति दीदी योजना के तहत राज्य में 22,77,814 महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। इस योजना ने मध्य प्रदेश को देश के अग्रणी 5 राज्यों की सूची में चौथे नंबर...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...