रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

Sandeep Kumar | Published:
विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष को महाकाल मंदिर में रील बनाना पड़ा भारी
MLA Golu Shukla's son Rudraksh faces 1-year VIP darshan ban at Mahakal Temple for making reel
महाकाल के दरबार में रील बनाने का शौक विधायक पुत्र को भारी पड़ गया। इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला VIP दर्शन के दौरान कैमरे के सामने आए तो मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया। अब मंदिर समिति ने उनके VIP ठाठ पर सालभर के लिए रोक लगा दी है।

यानी अगले एक साल तक रुद्राक्ष को आम श्रद्धालुओं की तरह ही महाकाल के दर्शन करने होंगे।



मंदिर में रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली

जानकारी के अनुसार, रुद्राक्ष शुक्ला महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और दर्शन के समय रील बनवाई। बाद में यह वीडियो Social Media पर पोस्ट किया गया। रील वायरल होने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों को लेकर सवाल उठने लगे। दरअसल, महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल और रील बनाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद वीडियो बनाए जाने से मंदिर समिति की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए।



पहले सुरक्षाकर्मियों पर हुई थी कार्रवाई

इस मामले में शुक्रवार को मंदिर समिति ने लापरवाही बरतने वाले सुरक्षाकर्मियों और सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली कंपनी के खिलाफ Action लिया था। इसके बाद सवाल उठने लगे कि नियमों का उल्लंघन करने वाले रुद्राक्ष शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।



शनिवार को मंदिर समिति ने लिया फैसला

मामले को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच शनिवार को मंदिर प्रबंध समिति ने रुद्राक्ष शुक्ला के खिलाफ भी कार्रवाई करने का फैसला लिया। समिति ने उनके VIP Protocol और विशेष दर्शन सुविधाओं पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के बाद रुद्राक्ष शुक्ला अगले एक साल तक महाकाल मंदिर में किसी भी विशेष सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे। उन्हें अन्य श्रद्धालुओं की तरह सामान्य व्यवस्था से ही बाबा महाकाल के दर्शन करने होंगे।



क्या है रील में?

रील में साफ है कि विधायक शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला मंदिर परिसर में एंट्री ले रहे हैं और कुछ लोग उनका स्वागत करते हैं। सुरक्षा गार्ड हाथ जोड़कर मिल रहे हैं। फिर वह मंदिर में शिवलिंग के गर्भगृह कक्ष के बाहर खड़े होकर पूजा कर रहे हैं। इस सभी का वीडियो मोबाइल से बनाया जा रहा है। वह ई-व्हीकल से भी महाकाल लोक में घूम रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग उनके साथ भी हैं। वह पूरे महाकाल लोक में घूम रहे हैं और जगह-जगह उनके वीडियो बन रहे हैं। इसके बाद वह कार में बैठकर रवाना होते हैं।



कंपनी पर लगाया जुर्माना

वहीं, मामला सामने आने के बाद मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली कंपनी पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही तीन कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया गया। इसमें कर्मचारी प्रवीण पाल, गौरव गुर्जर और मधु नागर पर कार्रवाई हुई है।



मोबाइल अंदर कैसे गया?

अब इस पूरे मामले में सवाल उठ रहे हैं कि वीआईपी के साथ अलग व्यवहार होता है। जब मोबाइल लाना भी प्रतिबंधित है तो पूरे परिसर में रील कैसे बन गई और वीडियो शूट कैसे हो गया? इसके पहले भी सवाल उठे थे कि मंदिर में भक्तों के साथ भेदभाव होता है। महामंडलेश्वर शैलशानंद महाराज ने भी मंदिर की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि आम भक्तों को मोबाइल ले जाने से रोका जाता है, लेकिन नेताओं और प्रभावशाली लोगों को ले जाने दिया जाता है। उन्हें सभी तरह की छूट मिलती है।



देवास टेकरी विवाद हो चुका है

रुद्राक्ष का धर्मस्थल पर इस तरह का प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है। इसके पहले भी वह देवास माता टेकरी में आधी रात को दर्शन करने के लिए कारों की फौज लेकर पहुंचे थे। मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट की थी। इस पर उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। महाकाल मंदिर में किसी भी विशेष सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे। उन्हें अन्य श्रद्धालुओं की तरह सामान्य व्यवस्था से ही बाबा महाकाल के दर्शन करने होंगे।

Tags:
  • महाकाल मंदिर
  • VIP दर्शन
  • भस्म आरती
  • रुद्राक्ष शुक्ला
  • VIP darshan
  • गोलू शुक्ला
  • Mahakal garbhagriha
  • Mahakal temple