उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर के पास कितनी है चल-अचल संपत्ति, कैसे उठा यह मुद्दा?

Sanjay Gupta | Feb 27, 2026, 13:24 IST
mahakal temple ujjain total assets gold silver land details
उज्जैन के महाकाल मंदिर की कुल संपत्ति को लेकर विधानसभा में सवाल उठा है। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने मंदिर की चल-अचल संपत्ति और आय का पूरा ब्योरा मांगा है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

Indore. महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन एक प्रमुख धार्मिक नगरी बनकर उभरा है। एमपी में सबसे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए उज्जैन ही जाते हैं। इसके चलते मंदिर की आय भी खूब बढ़ गई है। अब इसे लेकर एक सवाल उठ रहा है कि आखिर महाकाल मंदिर की चल-अचल संपत्ति कितनी है?यह सवाल एमपी विधानसभा में 26 फरवरी को उठा था।



2ec60191-7f3


विधायक ने मांगी यह जानकारी

यह सवाल उज्जैन उत्तर से बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने उठाया था। उन्होंने धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी से यह सवाल किया था। इसमें जानकारी मांगी गई कि महाकाल मंदिर उज्जैन के नाम पर प्रदेश और प्रदेश के बाहर कितनी भूमि दर्ज है? वर्तमान में मंदिर की चल और अचल संपत्ति कितनी है? इन संपत्तियों का सत्यापन कब-कब हुआ है? मंदिर की आय क्या है? साथ में ये जानकारी भी मांगी गई कि क्या इस राशि का अन्य उपयोग किया जाता है?



61dd23b0-a28


मंत्री ने इस तरह काटी जवाब से कन्नी

इन सवालों पर मंत्री कन्नी काट गए। मंत्री लोधी ने केवल एक लाइन का ही जवाब दिया था। कहा था कि इन सभी की जानकारी एकत्र की जा रही है।



4852a40d-aa0


300 करोड़ से ज्यादा की एफडी, दो हजार किलो चांदी

वहीं द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार बाबा महाकाल मंदिर प्रबंधन के पास लगभग 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की एफडी मौजूद है। सूत्रों के अनुसार मंदिर के पास दो हजार किलो से ज्यादा की चांदी भी है। इसकी कीमत लगभग 60 करोड़ से ज्यादा की है।



वहीं 30 करोड़ से ज्यादा की कीमत का 20 किलो सोना भी है। करीब 90 एकड़ जमीन भी मंदिर के पास है। इसकी कीमत अच्छी-खासी है। हालांकि जमीन में कई जगह कानूनी विवाद भी चल रहे हैं।



ef3483ae-04f


मंदिर को एक साल में 107 करोड़ का दान

महाकाल लोक बनने के बाद बाबा महाकाल के मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या करोड़ों में पहुंच चुकी है। साल 2025 में करीब 6 करोड़ भक्त पहुंचे थे। वहीं इनके जरिए 107 करोड़ रुपए का दान किया गया था। इसमें दान पेटी में 43 करोड़ रुपए और शीघ्र दर्शन रसीद से 64 करोड़ रुपए मिले हैं।



वहीं साल 2025 के दौरान मंदिर को 592.36 किलो चांदी और 1.48 किलो सोना दान में मिला था। चांदी के दान में तेजी आई है। बीते साल 2024 की तुलना में 193 किलो चांदी ज्यादा मिली है। हालांकि सोना साल 2024 की तुलना में कम मिला है। उस दौरान 1.5 किलो से ज्यादा सोना दान में आया था।



a1bb0f7a-57e


ये खबरें भी पढ़िए...



महाकाल मंदिर की नई वेबसाइट लॉन्च, अब ऑनलाइन दर्शन करना आसान



महाकाल मंदिर में AI सिस्टम, अब ड्रोन और AI से होगा क्राउड मैनेजमेंट



उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में 51 दिन में 11 बच्चों की मौत: हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान



विधानसभा में उमंग सिंघार बोले- मुंह बांधकर चेकपोस्ट पर अवैध वसूली हो रही, परिवहन मंत्री ने माना...



Tags:
  • महाकाल मंदिर उज्जैन
  • राज्य मंत्री
  • बीजेपी विधायक अनिल जैन
  • महाकाल लोक