सीएम मोहन यादव आज महिला मॉक पार्लियामेंट के कार्यक्रम में होंगे शामिल, ऐसा होगा पूरा शेड्यूल

Amresh Kushwaha | Jul 03, 2025, 09:48 IST
mahila-mock-parliament-cm-mohan-yadav
भोपाल में आज (3 जुलाई) महिला मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया है। इसमें मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। जानें उनकी आज की व्यस्तताएं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज (3 जुलाई) महिला मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा के जरिए किया गया है। इसमें विशेष रूप से सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे।



इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना और उन्हें राजनीति में अपनी भूमिका को मजबूत करने का अवसर प्रदान करना है। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री का आज के दौरे का पूरा शेड्यूल...



ये खबर भी पढ़िए...मेधावी छात्र हो जाएं तैयार, सीएम मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, इस दिन बाटेंगे लैपटॉप



सीएम मोहन यादव का आज का शेड्यूल

सीएम डॉ. मोहन यादव का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है।



  • सुबह 10:30 बजे - मुख्यमंत्री भोपाल के पीपुल्स ऑडिटोरियम हाॅल में महिला मॉक पार्लियामेंट में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12:30 बजे - सीएम नगरीय विकास और आवास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
  • दोपहर 1:30 बजे - वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।
  • साम 3 बजे - सीएम नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक लेंगे।
  • साम 4 बजे - सीएम यादव आगामी कार्य योजना की समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे। यहां राज्य सरकार के आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव ने कर दी बड़ी घोषणा, भाई दूज से लाड़ली बहना को मिलेंगे 1500 रुपए



हेमंत खंडेलवाल करेंगे महाकाल दर्शन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की आज की यात्रा भी काफी खास है। वे महिला मॉक पार्लियामेंट के आयोजन में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे। यहां वे महाकाल के दर्शन करेंगे।



दर्शन के बाद वे देवास, सोनकच्छ, आष्टा, और सीहोर के बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद कर वे पार्टी की आगामी रणनीतियों और योजनाओं पर चर्चा करेंगे।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Chief Minister Dr. Mohan Yadav | Mohan Yadav | cm dr mohan yadav | CM मोहन यादव | एमपी के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव | BJP State President | Madhya Pradesh | Bhopal | MP | MP News



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • भोपाल
  • Bhopal
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • BJP State President
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
  • महिला मोर्चा
  • CM मोहन यादव
  • एमपी के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
  • cm dr mohan yadav