भारत की जीत के जश्न पर महू में पथराव, दुकानों में आग लगाई

Vishwanath Singh | Mar 10, 2025, 24:04 IST
The Sootr
महू में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें बड़ी संख्या में उपद्रवी हाथों में पत्थर लेकर फेंकते दिखाई दे रहे थे। वहीं, एक अन्य वीडियो में कुछ उपद्रवियों द्वारा गाड़ियां को भी ईंट व पत्थरों से फोड़ते हुए देखा गया।


इंदौर के पास महू में 9 मार्च 2025 की रात को भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान जुलूस निकाल रहे लोगों पर कुछ लोगों ने अचानक पथराव कर दिया। इसके बाद पेट्रोल बम फेंके गए, दुकानों में आग लगा दी गई और कई गाड़ियां भी फोड़ डाली। विवाद की जानकारी मिलते ही महू पुलिस के साथ ग्रामीण एसपी हीतिका बांसल भी मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठियां भांजनी शुरू की और उपद्रवियों को खदेड़ा गया।



The Sootr
the sootr




ऐसे शुरू हुआ पूरा विवाद

दुकानों में लगाई आग, गाड़ियां फोड़ी

महू में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें बड़ी संख्या में उपद्रवी हाथों में पत्थर लेकर फेंकते दिखाई दे रहे थे। वहीं, एक अन्य वीडियो में कुछ उपद्रवियों द्वारा गाड़ियां को भी ईंट व पत्थरों से फोड़ते हुए देखा गया। इसके अलावा कुछ दुकानों में आग लगाए जाने की बात भी सामने आई है।



यह खबर भी पढ़ें... अग्निवीर योजना में होंगे बड़े बदलाव, सेना प्रमुख ने दिए संकेत!



यह खबर भी पढ़ें... TDP सांसद बोले- तीसरे बच्चे पर गिफ्ट मिलेगा : लड़की हुई तो 50 हजार रुपए, लड़का हुआ तो गाय



पुलिस ने किया लाठी चार्ज

उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी और आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस के अमले ने पत्थरबाजों पर जमकर लाठियां भांजी। इसमें उन्होंने उपद्रवियों ने उनके ऊपर भी पत्थरबाजी कर डाली।



यह खबर भी पढ़ें... MP में पैथोलॉजिस्ट की कमी, जल्द ही एमबीबीएस डॉक्टर भी कर पाएंगे पैथोलॉजी टेस्ट



यह खबर भी पढ़ें... चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, रोहित ने खेली 76 रन की मैच जीताऊ पारी





Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • India win
  • Mhow
  • police