मैहर एडीएम बन गए 'हज्जाम', ऐसे बाल काटे कि हाथ जोड़ने लगा ग्राहक...देखिए वीडियो

Vikram Jain | Aug 15, 2024, 12:33 IST
Maihar ADM Shailendra Singh Viral video
रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का चस्का अब प्रशासनिक अधिकारियों को लग गया है। मध्‍य प्रदेश में अपर कलेक्टर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एडीएम एक सैलून के संचालक बने हुए हैं। देखें वीडियो...

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मैहर जिले के प्रशासनिक अधिकारी का सैलून संचालक बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मैहर के अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह एक सैलून में पहुंचकर एक ग्राहक की हेयर कटिंग करने के साथ ही हेड मसाज करते हैं। इस वीडियो को एडीएम शैलेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अब एडीएम का नया अंदाज देखकर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं।



सैलून में एडीएम साहब का अनोखा अंदाज

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एडीएम शैलेंद्र सिंह सैलून संचालक बने हुए हैं। उनके हाथ में कैंची और कंघा है। एडीएम दुकान में पहुंचे ग्राहक की हेयर कटिंग कर रहे हैं, कटिंग करने के बाद एडीएम कहते हैं... हो गई कटिंग... इसके बाद ग्राहक के कहने पर एडीएम सिर की मसाज करने लगते हैं। वे सिर की चंपी करने लगते लगते हैं। वीडियो इतना मजेदार है कि यूजर्स इसे देखकर जमकर हंस रहे हैं।



एडीएम ने FB पर पोस्ट किया वीडियो

अपने इस मजेदार वीडियो को एडीएम शैलेंद्र सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। शेयर किए गए अब तक हजारों लोगों ने देखा है। इस फनी वीडियो पर अब तक हजारों लाइक और बड़ी संख्या में कमेंट्स आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मैहर न्यूज
  • मैहर एडीएम शैलेंद्र सिंह
  • मैहर एडीएम का वीडियो वायरल
  • एडीएम बने सैलून संचालक
  • एडीएम का हैयर कटिंग का वीडियो