मैहर में मंदिर की पहाड़ी के पीछे मिले 3 कंकाल प्रसाद विक्रेता मां-बेटे के

Sandeep Kumar | Jun 17, 2024, 16:18 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-17T155020.205.jpg
मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर की पहाड़ी के पीछे जंगल के क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला और दो पुरुषों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों के शव एक पेड़ से लटके मिले हैं।

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर (Maihar ) में मंदिर की पहाड़ी के पीछे 3 कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दो पुरुषों के कंकाल जंगल में पेड़ पर लटके मिले तो वहीं एक महिला का पुराना शव जमीन पर मिला। कंकालों पर ठंड के कपड़े हैं। बताया जा रहा है कि शव पांच महीने पुराना हैं। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



सीएसपी मैहर राजीव पाठक ने बताया कि कंकाल पांच महीने पुराने हैं। मृतकों में सीधी जिले के रामगढ़ की रहने वाली छुटकी साकेत और उसके 2 बेटे राजकुमार साकेत और दीपक साकेत हैं। तीनों पांच महीने पहले मैहर में काम की तलाश में आए थे।



तीनों मृतक सीधी जिले के


पुलिस की पड़ताल में तीनों मृतक सीधी जिले के रामगढ़ के बताए जा रहे हैं। जिनका आपस में मां-बेटे का रिश्ता है। सनसनीखेज घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर देर रात तक घटनास्थल का पंचानमा तैयार किया और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पूजा पाठ की सामग्री भी बरामद हुई है। इस वजह से अब आस्था, अंधविश्वास और तंत्र साधना से जुड़ी चर्चाओं को लेकर बाजार गर्म है।



शवों को मर्चुरी में भेजा गया


शवों को मर्चुरी में भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सीधी जिले के रहने वाले हो सकते हैं। मृतक मां और उसके बेटे बताए जा रहे हैं। पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • मैहर
  • मंदिर की पहाड़ी के पीछे 3 कंकाल
  • तीनों मृतक सीधी जिले के !
  • शवों को मर्चुरी में भेजा गया
  • सीएसपी मैहर राजीव पाठक