पीएससी का बड़ा फैसला, राज्य सेवा परीक्षा में 87 फीसदी कैटेगरी की कापियां दिखाएंगे

Sanjay Gupta | Jul 27, 2026, 20:20 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE। मप्र लोक सेवा आयोग ने बहुत बड़ा फैसला किया है। इसकी सालों से मांग हो रही थी। अब राज्य सेवा परीक्षा की लिखित परीक्षा की कापियां दिखाई जाएंगी। सबसे पहले राज्य सेवा परीक्षा 2019 की कापियां दिखाई जाएंगी।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जेन जी आंदोलन का असर अब इंदौर पीएससी पर भी हो गया है। जिस मांग को लेकर इंदौर में लगातार चार दिन-रात तक दिसंबर 2024 में आंदोलन हुआ था, वह अब साकार हुआ है।



आयोग ने तय किया है कि वह पीएससी राज्य सेवा परीक्षाओं की लिखित परीक्षा की कापियां दिखाएगा। यह कापियां 87 फीसदी कैटेगरी में शामिल उम्मीदवारों की होंगी।



Major decision PSC


आयोग ने यह दी सूचना

आयोग ने जारी की सूचना में बताया कि साल 2019 से 2024 की राज्य सेवा परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेंगी। यह 87 फीसदी रिजल्ट कैटेगरी वालों की ही दिखाई जाएंगी। नवंबर 2026 से यह कापियां देखी जा सकेंगी और पहले राज्य सेवा परीक्षा 2019 की दिखाई जाएंगी। इसके बाद आगे की सूचना जारी होगी।



आयोग अलग लिंक जारी करेगा, ऐसे होगा यह

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार आयोग इसके लिए पोर्टल पर विशेष आनलाइन व्यवस्था करेगा। इसमें आवेदन करने वालों के लिए स्लाट बुक होंगे। एक दिन में 30-40 स्लाट बुक हो सकेंगे। इसके बाद आगे क्रमशः नंबर आएंगे। राज्य सेवा परीक्षा 2019 के बाद फिर आगे की राज्य सेवा परीक्षा 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 की कापियां दिखाई जाएंगी।



जेन जी आंदोलन का असर

पीएससी में अधिक पदों पर भर्ती, 87 फीसदी कैटेगरी के छात्रों की कापियां और रिजल्ट जारी करने जैसी कई मांगों के साथ दिसंबर 2024 में आंदोलन हुआ था।



इसमें इस पर सहमति भी बनी थी कि कापियां दिखाई जाएंगी, लेकिन इसके बाद अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ था। लेकिन हाल ही में जिस तरह से जेन जी और छात्र आंदोलन हुआ है। ऐसे में आयोग ने भी युवाओं के हित में यह बड़ा फैसला लिया है।



20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को लाभ

इससे कम से कम 20 हजार अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा जो अपनी कापी देखना चाहते हैं। हालांकि, जिनका चयन उच्च पदों पर हो चुका है वह शायद कापी नहीं देखें, लेकिन जो निचले पदों पर चयनित हुए और खासकर जो चयन से वंचित रह गए उनके लिए यह काफी जरूरी था। जिससे वह इन कापियों को देखकर पता कर सकेंगे कि कहां चूक कर रहे हैं जिससे वह अधिक अंक नहीं ला पा रहे हैं। इन्हें देखकर वह इसे पता कर सकेंगे।



लेकिन 2025 व 2026 मेंस के पहले नहीं देख सकेंगे

हालांकि, आयोग ने फैसला नंवबर से कापियां दिखाने का रखा है। इससे उन्हें लाभ नहीं होगा जो पीएससी 2025 और 2026 की मेंस दे रहे हैं। कारण है यह परीक्षाएं अभी अगस्त-सितंबर में ही रही है। यदि इसके पहले यह कापियां देख पाते तो निश्चित ही जो अभी तक चयन से चूक रहे हैं, ऐसे कई अभ्यर्थियों को इससे लाभ होता।



ये खबरें भी पढ़ें...



फास्ट ट्रैक कोर्ट से क्या होगा, पटवारी घोटाले की रिपोर्ट तक नहीं दी, पीएससी, ईएसबी के ये सारे विवाद



MPPSC में इंटरव्यू अंकों में भेदभाव का मुद्दा फिर उठा, कैटेगरी के हितों के लिए है यह नियम



इंदौर पुलिस का एक्शन, दुष्कर्म के आरोप में हेड कांस्टेबल अंचल तिवारी गिरफ्तार



इंदौर में छात्र आंदोलन से डरती क्यों है पुलिस, NEYU नेताओं की गिरफ्तारी से उठा सवाल



Tags:
  • पीएससी
  • राज्य सेवा परीक्षा