RSS ने मालवा प्रांत में पदाधिकारियों में किए बदलाव, रघुवंशी अब इंदौर विभाग के नए कार्यवाह, महाजन प्रांत सेवा प्रमुख

Sanjay Gupta | Aug 15, 2024, 11:07 IST
Malwa province RSS
रितनेश रघुवंशी अब संघ के इंदौर विभाग के नए कार्यवाह होंगे, वह अभी तक सह कार्यवाह की भूमिका निभा रहे थे। अब तक इंदौर विभाग का दायित्व निभा रहे रूपेश पाल अब प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख होंगे और शैलेंद्र महाजन के पास अब प्रांत सेवा प्रमुख का दायित्व रहेगा।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के मालवा प्रांत की झाबुआ में हुई अहम बैठक के बाद पदाधिकारियों की भूमिका में बदलाव किए गए हैं। इन दायित्व परिवर्तन को आने वाले समय में संघ के काम के हिसाब से अहम माना जा रहा है। इसके पहले इंदौर में संघ की राष्ट्रीय संपर्क विभाग की अहम बैठक हो चुकी है, इसके बाद यह बदलाव हुए हैं।



इस तरह हुए बदलाव

रितनेश रघुवंशी अब संघ के इंदौर विभाग के नए कार्यवाह होंगे, वह अभी तक सह कार्यवाह की भूमिका निभा रहे थे। अब तक इंदौर विभाग का दायित्व निभा रहे रूपेश पाल प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख होंगे और शैलेंद्र महाजन के पास अब प्रांत सेवा प्रमुख का दायित्व रहेगा। प्रांत सेवा प्रमुख योगश कुमार अब विद्या भारती में सेवाएं देंगे।



चौकसे रहेंगे संपर्क प्रमुख

संघ में अहम दायित्व निभा चुके सागर चौकसे अब इंदौर विभाग के संपर्क प्रमुख पद पर रहेंगे। वहीं इस पद पर रहने वाले रत्नेश दुबे अब विभाग सह सेवा प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। उधर सह कार्यवाह पवन तिवारी अब प्रांत सह प्रचार की भूमिका में होंगे। इंदौर में संघ की 1 से 4 अगस्त तक संपर्क विभाग की बड़ी बैठक चली थी। इसके बाद झाबुआ में भी प्रांतीय बैठक हुई। बैठक के बाद से ही माना जा रहा था कि बड़े बदलाव संभव हैं।



आगे इस तरह रहेगी कार्ययोजना

मालवा प्रांत बैठक में प्रांत कार्यवाह विनीत नवाथे ने प्रांत में संघ कार्य का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि 28 जिलों के 1324 मंडल और 891 बस्तियों में 4203 शाखाएं कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई जा रही हैं। इस वर्ष प्रांत के 6195 कार्यकर्ताओं ने संघ के वर्गों में प्रशिक्षण प्राप्त किया।



बैठक में यह हुए शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत की वार्षिक बैठक में संघचालक डॉ पूर्णेनंदू सक्सेना, प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री और प्रांत कार्यवाह विनित नवाथे ने पिछले सत्र के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी वर्ष की योजना पर विचार किया। कार्य विस्तार, कार्य गुणवत्ता के साथ समाज जागरण और समाज परिवर्तन के लिए कार्ययोजना पर बैठक में विचार हुआ।



sanjay gupta


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • आरएसएस
  • RSS
  • राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
  • Ritnesh Raghuvanshi
  • रितनेश रघुवंशी
  • रूपेश पाल