पेट्रोल खत्म होते ही बदल लेता था गाड़ी, एमपी पुलिस ने पकड़ा घूमने का शौकीन चोर

Aman Vaishnav | Jul 02, 2026, 12:45 IST
घूमने का शौकीन चोर
मंडला पुलिस ने एक ऐसे अनोखे बाइक चोर को पकड़ा है। यह चोर अपना घूमने का शौक पूरा करने के लिए चुराता था। चोर जैसे ही बाइक का पेट्रोल खत्म होता, वह उसे वहीं छोड़कर दूसरी बाइक चुरा लेता था।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • पुलिस ने एक अनोखे चोर को गिरफ्तार किया है।
  • यह घूमने का शौक पूरा करने के लिए बाइक चुराता था।
  • आरोपी की बाइक का पेट्रोल खत्म होते ही दूसरी बाइक चुरा लेता था।
  • शिकायतों के बाद पुलिस ने मुखबिर की मदद से आरोपी को दबोच लिया।
  • मंडला पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पास 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

घूमने के शौक ने बनाया चोर

आमतौर पर जब भी कोई गाड़ी चोरी होती है, तो चोर उसे या तो कबाड़ में बेच देते हैं या फिर उसके पार्ट्स अलग करके बाजार में खपा देते हैं। मंडला पुलिस एक्शन



वहीं मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने पुलिस वालों को भी हैरत में डाल दिया है। यहां कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे शातिर बाइक चोर को पकड़ा है, जिसकी चोरी करने की स्टाइल एकदम अलग थी।



यह चोर किसी लालच में आकर गाड़ियां नहीं चुराता था। बल्कि उसे बस घूमने-फिरने का शौक था। वह मोटरसाइकिल सिर्फ तब तक अपने पास रखता था, जब तक कि उसकी टंकी में पेट्रोल रहता था।



जैसे ही पेट्रोल खत्म होता वह उस गाड़ी को वहीं सड़क किनारे या किसी सुनसान जगह पर छोड़ देता था। इसके बाद वह अपने सफर को आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरी मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर देता था।



मुखबिर की मदद से चढ़ा पुलिस के हत्थे

मंडला शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें सामने आ रही थीं। एक के बाद एक गाड़ियां गायब होने से पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक खास टीम बनाई और जांच शुरू की।



पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों को इकट्ठा किया। इसके साथ ही पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी एक्टिव किया।



आखिरकार पुलिस की इस सटीक रणनीति से शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया।



सिवनी का रहने वाला है आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आए इस शातिर चोर की पहचान विवेक भैंसवार के रूप में हुई है। यह पड़ोसी जिले सिवनी का रहने वाला है। सिटी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान ने मामले की जानकारी है।



शफीक खान ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बाइक चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल कर ली।



मंडला पुलिस ने आरोपी विवेक की निशानदेही पर चोरी की 3 मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं। शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि आरोपी का मकसद गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करना बिल्कुल नहीं था। वह केवल मुफ्त में सफर करने और घूमने के लिए ही बाइक चुराया करता था।



ये खबरें भी पढ़िए...

महिला यूट्यूबर के घर लाखों की चोरी, सोशल मीडिया पर दिखाती थी लग्जरी लाइफ



एयरपॉड बना पुलिस का जासूस, महज 2 घंटे में बताया चोर का पता, बचाए 10 लाख



चोरी करने गए युवक का हाथ जाली में फंसा, रात भर खड़ा रहा, सुबह पुलिस ने निकाला



क्राइम न्यूज: महाकाल दर्शन से लौटते ही अलमारी साफ, अफसर के घर 25 लाख की चोरी



Tags:
  • क्राइम न्यूज
  • मंडला पुलिस एक्शन
  • मंडला
  • चोरी
  • मंडला पुलिस की कार्रवाई
  • मंडला पुलिस