मंदसौर में बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को तलवार से काटा, JCB से गड्ढा खुदवा कर गाड़ा
News in Short
- पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति धनराज नाथ की हत्या की।
- शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह नहीं जल पाया।
- जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शव के टुकड़े दफनाए गए।
- बेटी ने मां और प्रेमी पर हत्या का शक जताया था।
- पुलिस ने आरोपी पंकज और धापू बाई को गिरफ्तार किया, मामले की जांच जारी है।
News in Detail
मध्य प्रदेश में धार के बाद अब मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के दुधाखेड़ी गांव में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। यह मामला 10 अप्रैल की रात का है। धनराज नाथ (39) की पत्नी धापू बाई और उसके प्रेमी पंकज चौधरी (40) ने हत्या की साजिश रच डाली।
धापू बाई और पंकज के बीच अफेयर चल रहा था, जो मृतक धनराज को पता चल गया था। इसके कारण पति-पत्नी में आए दिन विवाद होते थे। दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और 10 अप्रैल की रात धनराज की हत्या कर दी।
धनराज की हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन जलने में पूरी तरह से सफलता नहीं मिली। इसके बाद पंकज ने खेत में काम करने के बहाने जेसीबी मंगवाकर गड्ढा खुदवाया। शव के तलवार से टुकड़े करके गड्ढे में दफना दिया।
बेटी ने दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट
धनराज की बेटी दिलकश ने 11 अप्रैल को अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने मां और आरोपी पंकज पर शक जताया था। बेटी ने बताया कि उसके पिता को शुक्रवार रात 8:30 बजे पंकज अपनी गाड़ी पर बैठाकर ले गया था और फिर उनके बाद कोई जानकारी नहीं मिली।
पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई
जांच में पुलिस ने पाया कि यह मामला गुमशुदगी का नहीं बल्कि हत्या का था। पुलिस ने पंकज चौधरी और धापू बाई को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर गड्ढे से शव के टुकड़े बरामद किए। मौके से दो तलवारें और एक सब्बल भी जब्त किया गया।
स्थानीय लोग बोले- आरोपी के घर बुलडोजर चले
आरोपी पंकज के घर पर स्थानीय लोगों ने बुलडोजर चलाने की मांग की। उन्होंने मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की अपील की। गरोठ SDOP विजय कुमार यादव ने पुष्टि की कि आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे।
यह खबरें भी पढ़ें...
किसान से रेंजर मांगे थे एक लाख रुपए, लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए लेते पकड़ा, जानें मामला
एमपी परिवहन एसआई भर्ती: नियमों की उड़ाई धज्जियां, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल!
एमपी धार की बेटी का लखनऊ में जलवा: सीए छोड़ बनीं आईपीएस, ऐसी है ट्विंकल जैन की सक्सेस स्टोरी
एमपी में 8 हजार 720 पदों की भर्ती में केवल 2901 पर नियुक्ति, भटक रहे 5800 शिक्षक