केंद्रीय मंत्री मनोहर खट्टर ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिया हरियाणा और बंगाल जीत का श्रेय
इंदौर में मेट्रो के 2 हजार 850 करोड़ के दूसरे चरण के लोकार्पण के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को इंदौर में थे। इस दौरान ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजन हुआ। इसमें खट्टर ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की जमकर सराहना की और कई राज्यों में जीत का श्रेय उन्हें दिया।
खट्टर ने विजयवर्गीय पर यह कहा-
खट्टर ने विजयवर्गीय को लेकर कहा कि, विजयवर्गीय जी मेरे बहुत पुराने मित्र, परिचित हैं। हरियाणा में जितनी राजनीतिक सफलता हमें मिली, इसमें विजयवर्गीय का बहुत बड़ा हाथ है। साथ ही मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में शुरुआत देखी और फिर जिस भी प्रदेश में वह गए, हाल ही में बंगाल में पहली बार हम जीते हैं। इसमें इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।
सीएम को लेकर यह बोले केंद्रीय मंत्री-
वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव को लेकर खट्टर ने कहा कि मेरा उनसे परिचय उसी दिन हुआ जब वह सीएम बने। किसी ने मुझसे उनके बारे में पूछा था तब मैंने यही कहा था कि अभी उन्हें नहीं जानता हूं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए काम किया उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
महापौर को भी बताया ऊर्जावान
वहीं खट्टर ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की भी तारीफ की और कहा कि वह युवा और जुझारू नेता हैं। इनसे भी थोड़ा कम परिचय है लेकिन इंदौर को जिस तरह से महापौर मिले हैं उससे वह नई ऊंचाई को छू रहा है, यह सराहनीय है। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लेकर कहा कि वे तेज तर्रार मुख्यमंत्री हैं, जो लगातार प्रदेश के विकास के लिए जुटे हुए हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
पश्चिम बंगाल जीत पर कैलाश विजयवर्गीय की आंखों से निकले आंसू, बोले- ममता ने फर्जी केस लगाए
प्रदेश प्रवक्ता बने राकेश यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेंदोला को ऐसे दिया जवाब
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- हमारी बनाई सड़क पर मत चलो, लाड़ली बहना की राशि मत लो
नमाज पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- धार्मिक काम चारदीवारी में करें