गुंडे से हिंदूवादी नेता बने मनोज परमार पर FIR, बुरहानपुर में बोला था वंदेमातरम के 6 छंद नहीं गाए तो 6 नंबर का बना देंगे

Sanjay Gupta | Feb 17, 2026, 21:25 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के मनोज परमार पर बुरहानपुर में धार्मिक भावनाएं आहत करने और भड़काऊ भाषण देने पर एफआईआर दर्ज हुई है। उनके साथ अमिता वारूड़े पर भी केस हुआ है।

Indore. गुंडे से हिंदूवादी नेता की छवि बनाने में जुटे इंदौर के मनोज परमार पर बुरहानपुर में एफआईआऱ हो गई है। मामाला धार्मिक जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने का है। परमार के साथ ही अमिता वारूड़े पर केस हुआ है।



इन धाराओं में हुआ है केस

बुरहानपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहित बीएनएस 2023 की धारा 196(1)(ए) और 299 के तहत केस किया है। बुरहानपुर के आजाद नगर निवासी सैय्यद रफीक की शिकायत पर पुलिस ने यह केस किया है। लिखित शिकायत में आरोप है कि परमार और वारूडे ने मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली बात कही। इससे शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया। परमार ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के जुलूस में परमार और वारूड़े ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली बात कही।



वंदेमातरम को लेकर यह बोला था परमार

परमार ने कहा था कि- याद रखना इस देश में रहने वाले हर व्यक्ति को वंदे मातरम गाना पढ़ेगा। हिंदुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम बोलना होगा। अब केंद्र सरकार ने कह दिया है कि वंदे मातरम के पूरे 6 छंद गाना है, दो छंदों से काम नहीं चलेगा। जो लोग विरोध कर रहे हैं, मैं कहना चाहता हूं, वंदे मातरम् के 6 छंद गाना होंगे नहीं तो 6 नंबर का बना देंगे। वंदेमातरम वह शब्द है जिससे देश को आजादी मिली है। वंदेमातरम को कहने में शर्म नहीं गर्व होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखना जो इसके खिलाफ है, वहीं चले जाना, जहां से उनके पूर्वज आए अकबर, बाबर।



सतीश भाऊ पर अभी हुई है एफआईआर

इसी तरह हाल ही में गैंगस्टर सतीश भाऊ और उनकी पत्नी नीलम पवार पर भी इंदौर खजराना थाने में केस हुआ है। इन्होंने खजराना मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया था। प्रशासन की शिकायत पर इन पर केस हुआ है।



यह खबरें भी पढ़ें..



इंदौर महापौर ने की कलेक्टर से शिकायत, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर से शोर



इंदौर नगर निगम को भूमाफिया ने दी चुनौती, अवैध कॉलोनी के लगे बोर्ड पोत दिए



खजराना मंदिर के गर्भगृह में जाने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ पर दर्ज हुआ केस



खजराना मंदिर के गर्भगृह में जाने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ को क्यों छोड़ा, कारण सुन चौंक जाएंगे





Tags:
  • केंद्र सरकार
  • एफआईआर
  • बुरहानपुर
  • गैंगस्टर सतीश भाऊ
  • मनोज परमार
  • वंदे मातरम
  • भड़काऊ भाषण