साली से शादी करने की जिद में पत्नी से किया झगड़ा, 7 महीने के बच्चे को सड़क पर पटका
मध्यप्रदेश के बैतूल के गदाखार में शराबी पति का नशे के बाद पत्नी से झगड़ा हो गया। ये झगड़ा साली के साथ शादी करने को लेकर हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि नशे में पिता ने अपने सात माह के बच्चे को सड़क पर पटक दिया। इस वजह से उसे गंभीर चोट आई है। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पत्नी की बहन से करना चाहता था शादी
गदाखार में रहने वाले दुर्गेश का पत्नी सुखवंती शुक्रवार शाम को विवाद शुरू हो गया है। दुर्गेश शराब पीकर आया, नशे में उसका कहना था कि वह सुखवंती की बहन से भी शादी करना चाहता है। साथ ही वह उसे भी साथ में रखना चाहता है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। पति दुर्गेश शराब के नशे में था, उसने गुस्से में आकर अपने ही 7 माह के बालक को सीमेंट रोड पर ले जाकर पटक दिया।
बच्चे को गंभीर चोट के बाद किया भर्ती
दुर्गेश ने बच्चे को सड़क पर पटकने की वजह से उसके कान, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। जब गांव वालों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने बालक और उसकी मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। मां सुखवंती ने बताया कि उसका पति दुर्गेश आए दिन शराब के नशे में विवाद करता है, मारपीट भी करता है। वह चाहता है कि मेरी बहन से भी वह शादी कर ले।
दोनों को एक साथ रखेगा नहीं तो किसी को नहीं
इस पूरे मामले में दुर्गेश का कहना है कि वह दोनों को एक साथ रखेगा नहीं तो किसी को भी साथ में नहीं रखेगा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों द्वारा बालक का उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक