जबलपुर की फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, दो की मौत, कई घायल

Raj Singh | Oct 22, 2024, 12:42 IST
the sootr
एमपी के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में भीषण विस्फोट हुआ है। विस्फोट में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों की मौत की खबर है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर आ रही है। जिले के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के F6 में भीषण बम धमाका हुआ है। इस हादसे में 13 से ज्यादा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जबकि दो लोगों की मौत की खबर है। बम धमाका होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। घायलों को खमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ताकि उनका इलाज हो सके। फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। धमाका फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 200 में हुआ है। मौके पर ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के जीएम और अन्य अधिकारी मौजूद हैं। इसके अलावा कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी घायलों को देखने के लिए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया स्थित अस्पताल पहुंचे हैं।



Morena Blast : 20 घंटे बाद मलबे में दबे मिले मां-बेटी के शव



विस्फोट की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी दी

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के पास करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र में धमाके की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों को ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और धमाके की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। मनवेगांव, चंपानगर, नानक नगर समेत कई गांवों के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।



ब्लास्ट की जगह की तस्वीर सामने आ गई हैं, इसमें एक युवक एलेक्जेंडर टोप्पो की मौत की पुष्टि हो गई है जिसके शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं।



thesootr


इलाज के दौरान रणधीर की मौत

फैक्ट्री के पीआरओ आनंद शर्मा ने बताया कि यह हादसा बॉम्बे फिल्म के दौरान हुआ है। इसमें सिकंदर अप की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रणधीर की भी मृत्यु हुई है। हादसे में घायल दो कर्मचारी अभी भी निजी अस्पताल में इलाज रद्द है। जिनकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। इस हाथ से में जो अन्य 10 लोग घायल हुए थे उनका इलाज खमरिया अस्पताल में किया गया और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है।



पिथौरा बम की हो रही थी फिलिंग

फैक्ट्री कर्मचारी के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सेना में उपयोग होने वाले पिथौरा बम के टॉप हेड पर बारूद की फीलिंग की जा रही थी। किसी भी तरह से मिसफायर होने या रिजेक्ट होने के बाद यह बम फैक्ट्री में आते हैं जिन्हें नए सिरे से फीलिंग करके वापस सेना को सौपा जाता है। कर्मचारियों में यह भी चर्चा है कि इतना सेंसिटिव काम नए कर्मचारियों के द्वारा करवाना और फैक्ट्री के निजीकरण के बाद से ही बढ़ रहा भारी वर्कलोड इस दुर्घटना का कारण बना है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



खबर अपडेट हो रही है...



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • Jabalpur
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • धमाका
  • ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया