डांसर पर नोट उड़ा रहे सरकारी टीचर का वीडियो वायरल, BRC बोले-शिक्षक एंजॉय भी न करे

Rohit Sahu | May 27, 2025, 10:56 IST
mp teachers dance viral
मंच पर डांसर पर नोट उड़ा रहे एक सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है। टीचर न सिर्फ डांस करने मंच पर पहुंचा बल्कि डांसर को बैड टच भी कर दिया।

मध्य प्रदेश के मऊगंज से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक सरकारी शिक्षक आर्केस्ट्रा डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस करते करते टीचर वह महिला कलाकार पर नोट भी उड़ाते भी दिखे। यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और चर्चा में आ गया। लोगों ने वीडियो को लेकर गंभीर सवाल उठाए और सरकारी छवि पर सवाल खड़े किए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक बिना किसी झिझक के मंच पर थिरक रहे हैं। इस मामले पर BRC ने अजीबो गरीब बयान सामने आय है।



CAC पद पर है टीचर

जबरन मंच पर चढ़े, फिर डांसर को बैड टच किया

घटना सिर्फ डांस तक सीमित नहीं रही। शिक्षक ने डांस के बाद मंच पर जबरन चढ़ने का प्रयास किया। जब आयोजकों और दर्शकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भड़क गए। शिक्षक ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया। इस दौरान उन्होंने डांसर को भी गलत तरीके छूआ। उनका यह व्यवहार भी वीडियो में रिकॉर्ड हो गया और तेजी से फैलने लगा।



BRC बोली- एंजॉय न करें तो क्या शिक्षक मर जाएं?

इस मामले पर हनुमना के ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (BRC) का बयान चौंकाने वाला रहा। BRC के लक्ष्मणधर द्विवेदी ने कहा कि छुट्टियां के दिन हैं, शिक्षक एंजॉय न करें क्या? उन्होंने आगे यह भी कहा क्या शिक्षक बनते ही सारी इच्छाएं खत्म हो जाती हैं? यह बयान सामने आते ही विवाद और ज्यादा बढ़ गया। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या शिक्षक का आचरण सार्वजनिक छवि से जुड़ा नहीं होता? इस बयान ने शिक्षक की हरकत से ज्यादा बीआरसी के नजरिए पर उंगली उठा दी।



यह भी पढ़ें...सरकारी स्कूलों में गैरहाजिर शिक्षकों पर लगेगी लगाम, अब होगी ऑनलाइन हाजिरी!



कलेक्टर तक पहुंचा मामला, जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि पूरी घटना की सत्यता की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अगर बीआरसी का बयान असंवैधानिक पाया गया, तो उस पर भी कार्रवाई होगी। अब पूरा मामला प्रशासनिक जांच के दायरे में पहुंच चुका है।



यह भी पढ़ें...विजय शाह मामले में SIT की जांच पूरी, SC को सौंपेगी रिपोर्ट, मंत्रीजी से नहीं लिया बयान



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



आईएएस संजय कुमार जैन | MP News



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • मऊगंज
  • शिक्षक का वीडियो वायरल
  • डांसर
  • सरकारी शिक्षक
  • आईएएस संजय कुमार जैन