करीब डेढ़ साल से नाबालिग का रेप कर रहा था मौलवी, पीड़िता ने खाया जहर तो हरकत में आई पुलिस

Sandeep Kumar | Jul 15, 2024, 16:52 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-15T161618.637
दुष्कर्म से परेशान एक नाबालिग लड़की ने जहर खाकर खुदखुशी करने की कोशिश की हैं। पीड़िता के आत्महत्या की कोशिश के बाद कुंभकरणी निद्रा में जागी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एमपी के नरसिंहपुर के मुर्गाखेड़ा में एक नाबालिग के साथ पिछले डेढ़ साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रेप की घटना को मौलवी इमाम खान द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब नाबालिग लड़की ने जहर खाकर खुदखुशी करने की कोशिश की। हालांकि जहर का सेवन करने के बाद लड़की हालत बिगड़ गई। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज जारी है।



जीजा के जरिए मौलवी के संपर्क में आई नाबालिग

नाबालिग करीब डेढ़ साल पहले अपने जीजा के जरिए मौलवी के संपर्क में आई थी। इसके बाद मौलवी अक्सर धर्म की शिक्षा देने के बहाने उसके घर आने लगा। एक दिन उसने बालिका को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया। फिर शादी की बात से मुकर गया। जब पीड़िता ने अप्रैल 2024 में यह बात अपनी मां को बताई, तो उसने पुलिस में शिकायत की थी।



पहले पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं। इसके बाद मौलवी और उसके सहयोगी पीड़िता की मां को धमकाने लगे कि वह अपना केस वापस ले ले। मौलवी के सहयोगी आरोपित नरसिंहपुर का रहने वाला कबाड़ी बन्ने खां, मुर्गाखेड़ा का रहने वाला आम आदमी पार्टी का नेता जमील और उसका साथी जामा मस्जिद नरसिंहपुर अध्यक्ष नईम खान मौलवी को बचाने की कोशिश कर रहे थे।



दादा की कब्र पर नाबालिग ने खाया जहर

रेप की घटना के बाद महिला घर में आकर रोती रही। बेटी ने जब महिला के रोने का कारण पूछा, तो उसने सारी बात बता दी। आरोपितों की धमकी से त्रस्त नाबालिग ने जहर खाकर अपनी जान देना बेहतर समझा। इसके बाद नकटुआ स्थित कब्रि‍स्तान में जाकर अपने दादा की कब्र पर रोते हुए जहर खा लिया।



एसपी ने लिया एक्शन

परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना पर समाजसेवी हुसैन पठान और अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर मौलवी और उसके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले के तूल पकड़ने पर SP अमित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मामले में मौलवी को गिरफ्तार कर लिया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr






Tags:
  • रेप का आरोपी मौलवी
  • मौलवी गिरफ्तार
  • नाबालिग ने खाया जहर