सदस्यता अभियान का ठेका लेने वाले पर अजय विश्नोई ने दर्ज करवाई FIR
पाटन विधायक अजय बिश्नोई ने मंगलवार 15 अक्टूबर को अपने एक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान कोई सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया था। अब विश्नोई ने एक वीडियो जारी करते हुए यह सफाई दी है कि उन्होंने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा था और इसके साथ ही जिस नंबर से उन्हें सदस्यता का ठेका देने के लिए फोन आया था उस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी उन्होंने ओमती थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।
अगर कुछ गलत कहा तो हृदय से क्षमा
भाजपा विधायक अजय बिश्नोई ने सफाई देते हुए बताया कि भाजपा के जो समर्पित कार्यकर्ता हैं वह पूरी मेहनत से सदस्यता अभियान में काम कर रहे हैं पर इस तरह के कुछ लोग यदि ठेका लेकर सदस्य बनाते हैं तो यह समर्पित कार्यकर्ताओं के हित में नहीं होगा और उन्होंने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा था।
अजय बिश्नोई ने किया यह पोस्ट
भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की दम पर बने है 1 करोड़ से ज़्यादा सदस्य। अजय ने कहा है कि मेरा आज का ये वीडियो भाजपा के उन कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए है। जिन्होंने अपने कठोर परिश्रम और विपरीत समय में अपनी स्थिरता से भाजपा को मजबूत बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है और ओमती थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि विधायक के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है एवं साइबर सेल की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
FAQ
- अजय बिश्नोई ने किस बात पर सफाई दी है ?
अजय बिश्नोई ने कहा है कि उन्होंने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने किसी भी तरह की गलतफहमी के लिए क्षमा मांगी है। - क्यों अजय बिश्नोई ने एफआईआर दर्ज करवाई ?
उन्होंने सदस्यता अभियान के ठेके के लिए फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ओमती थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। - अजय बिश्नोई का सदस्यता अभियान पर क्या कहना था ?
उन्होंने बताया कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने मेहनत से 1 करोड़ से अधिक सदस्य बनाए हैं, और ठेका लेकर सदस्य बनाने वाले लोग उनके प्रयासों के खिलाफ हैं। - अजय बिश्नोई ने किस प्रकार का वीडियो जारी किया ?
उन्होंने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और योगदान की सराहना की है और उनकी स्थिरता की अहमियत बताई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक