MP की पैडवुमन बनी महिलाओं के लिए वरदान, अब पीरियड्स पर बना रहीं डॉक्यूमेंट्री

Rohit Sahu | Mar 08, 2025, 10:21 IST
periods
एमपी की डॉ. इंदू सिंह महिलाओं को पीरियड्स के दौरान स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं। वे एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए देश की महिलाओं को जागरुक करने के मिशन पर काम कर रही हैं।

मध्य प्रदेश के नागदा में रहने वाली कमला (बदला हुआ नाम) पीरियड्स के दौरान कपड़े का इस्तेमाल करती थीं। उन्हें बार-बार संक्रमण की समस्या होती थी। एक दिन डॉ. इंदू सिंह ने उन्हें सैनिटरी पैड अपनाने की सलाह दी। इससे उनकी सेहत में सुधार हुआ। डॉ. इंदू सिंह सिर्फ एक महिला की नहीं, बल्कि हजारों महिलाओं की जिंदगी बदल रही हैं। वे महिलाओं को मासिक धर्म (Menstruation) के दौरान सफाई के महत्व को समझा रही हैं। इसके लिए वे एक मिशन पर काम कर ही हैं।



जागरुकता के लिए बना रहीं डॉक्यूमेंट्री

युवा भी जागरूकता अभियान का हिस्सा

डॉ. इंदू सिंह सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि युवकों को भी जागरूक कर रही हैं। वे कहती हैं, कि युवक अक्सर मासिक धर्म को लेकर मजाक बनाते हैं। लेकिन मेंस्ट्रुएशन के लिए जागरूक होने के बाद उनकी सोच बदल सकती है। इस डॉक्यूमेंट्री में युवकों को यह सिखाया जा रहा है कि वे महिलाओं की इस समस्या को गंभीरता से लें।



यह भी पढ़ें: International Women's Day 2025: रूढ़ियों को तोड़ सफलता की उड़ान भर इन्होंने रचा इतिहास



डॉक्यूमेंट्री में हर वर्ग की महिलाएं शामिल

डॉक्यूमेंट्री में गांवों और शहरों की 8 हजार 200 से अधिक महिलाएं अपनी कहानियां साझा कर चुकी हैं। इसमें उच्च, मध्यम और निम्न वर्ग की महिलाएं शामिल हैं। डॉक्यूमेंट्री अगले 6-8 महीनों में पूरी हो जाएगी। इसे सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जाएगा।



periods hygiene


यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, ये है उनका पूरा कार्यक्रम



महिलाओं को स्वस्थ भविष्य देना है मिशन

डॉ. इंदू सिंह का यह प्रयास सिर्फ एक डॉक्यूमेंट्री तक सीमित नहीं है। वे महिलाओं को स्वच्छता अपनाने और पीरियड्स को लेकर बनी झिझक को दूर करने की कोशिश कर रही हैं। उनका यह मिशन हजारों महिलाओं की जिंदगी बदल रहा है। आने वाले समय में यह जागरूकता अभियान और भी अधिक महिलाओं तक पहुंचेगा।




thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • International Women's Day
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • menstruation
  • sanitary pads
  • hygiene during menstruation
  • पीरियड्स
  • International Women Day
  • देश में महिलाओं की भूमिका
  • Women's Day 2025