महू की घटना को लेकर राहुल गांधी के बयान पर सीएम मोहन यादव बोले- राहुल अभी फुर्सत में, मंत्री विजयवर्गीय ने कहा, नॉन सीरियस नेता

Sanjay Gupta | Sept 12, 2024, 18:11 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने महू की घटना पर राहुल गांधी के सवाल उठाने पर कहा कि राहुल गांधी अभी फुर्सत में हैं, उनकी सरकारों में क्या हो रहा है, ये उनको दिखता नहीं है। कलकत्ता में क्या हो रहा है, हिम्मत है तो सामने आकर बोलें...

INDORE. इंदौर की महू तहसील के जामगेट में आर्मी के दो ट्रेनी अफसर और उनकी महिला मित्रों के साथ लूट और गेंगरेप केस में राजनीति गर्मा गई है। इस मामले में पहले हमला लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किया और सभी बीजेपी शासित राज्यों को घेरा, फिर प्रियंका गांधी ने भी घटना को शर्मनाक बताया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं के बयान आए। वहीं अब इसमें अब सीएम डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है।



यह बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महू के समीप जाम गेट की घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है। सरकार इस मामले में बहुत सख्त है, कोई भी गलत कार्य करेगा वह बचेगा नहीं, कानून अपना काम करेगा। सीएम ने राहुल गांधी के सवाल उठाने पर कहा कि राहुल गांधी अभी फुर्सत में हैं, उनकी सरकारों में क्या हो रहा है, ये उनको दिखता नहीं है। कलकत्ता में क्या हो रहा है, हिम्मत है तो सामने आकर बोलें। देश को लज्जित करने का काम राहुल गांधी अमेरिका में कर रहे हैं, यह दुर्भाग्य पूर्ण है।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



मंत्री विजयवर्गीय ने बताया नॉन सीरियस नेता

वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले में कहा कि राहुल गांधी देश में है कि विदेश में उन्हें पता ही नहीं रहता है और विदेश में जाकर बकवास करते हैं और भारत को बदनाम करते हैं। वह ढूंढते ही है कि देश की बदनामी कैसे हो, मप्र में अच्छे काम नहीं हो रहे हैं क्या? नारी सशक्तीकरण पर कितना काम हो रहा है। वह नॉन सीरियस नेता है।



राहुल बोले- बीजेपी की नाकामी

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। बीजेपी शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है महिलाओं के खिलाफ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक। अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें देश की आधी आबादी की रक्षा की जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे!



ये खबर भी पढ़ें...



महू में आर्मी के ट्रेनी अफसरों के साथ लूट और महिला मित्र से गैंगरेप की घटना पर राहुल-प्रियंका गांधी हुए मुखर, बीजेपी शासित राज्यों को घेरा



प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को घेरा था

प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में सेना के अधिकारियों को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप एवं उत्तर प्रदेश में हाईवे पर एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने की घटनाएं दिल दहलाने वाली हैं। देश में हर दिन 86 महिलाएं बलात्कार और बर्बरता का शिकार हो रही हैं। घर से लेकर बाहर तक, सड़क से लेकर दफ्तर तक, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। देश की आधी आबादी न सिर्फ असुरक्षित है, बल्कि ऐसी बर्बरताओं की वजह से हर दिन करोड़ों महिलाओं का हौसला टूटता है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री जी बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन देश भर की महिलाएं अब भी अपनी सुरक्षा के लिए एक गंभीर प्रयास का इंतजार कर रही हैं। यह इंतजार आखिर कब खत्म होगा?



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • राहुल गांधी
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • प्रियंका गांधी
  • Rahul Gandhi statement
  • महू घटना पर बयान
  • राहुल अभी फुर्सत में
  • Mhow incident