पशुपालकों को प्रति लीटर दूध खरीद पर मिलेगा बोनस, डेयरी कैपिटल बनेगा MP

Sourabh Bhatnagar | Jan 07, 2025, 13:05 IST
Milk Dairy Government will give bonus on per liter of milk
सीएम मोहन यादव ने दूग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि मध्य प्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाया जाएगा। सरकार अब दूध बेचने वाले पशुपालकों को प्रति लीटर दूध पर बोनस देगी।

मध्य प्रदेश के पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। बती दें सीएम मोहन यादव ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार अब दूध बेचने वाले पशुपालकों को प्रति लीटर दूध पर बोनस देगी। सरकार ने ये कदम दुग्ध उत्पादन क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए उठाया है।



पशुपालकों को मिलेगा उचित सम्मान

गोवंश पालकों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड, पालन-पोषण का खर्च उठाएगी सरकार



डेयरी टेक्नोलॉजी के कोर्स की शुरुआत

सीएम यादव ने कहा कि डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान करेगी। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में अब डेयरी टेक्नोलॉजी की डिग्री कोर्स की शुरुआत भी हो रही है। सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादन देश है। खास बात ये है कि इसमें मध्य प्रदेश का योगदान 9 फीसदी है। वहीं मध्य प्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर है।



दूध की उपलब्धता में पंजाब एक नंबर पर, एमपी कहां खड़ा, जानें



डेयरी क्षेत्र में नंबर वन बनाने का लक्ष्य

सीएम ने कहा मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, जल संपदा और उर्वर भूमि को देखते हुए हम प्रदेश को देश का नंबर वन दुग्ध उत्पादक राज्य बनाएंगे। हमें अपनी मौजूदा उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें और अधुक सुधार और विकास की आवश्यकता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन
  • डेयरी उत्पादों
  • milk
  • Vikram University
  • सीएम मोहन यादव ऐलान
  • Milk Production
  • दूध उत्पादन
  • ujjain