आज से महंगा होगा दूध, इंदौर-धार में बढ़े दाम, जानें भोपाल में एक लीटर की कीमत कितनी होगी
हैरत की बात है कि अब लोगों के लिए सुबह की चाय अब महंगी होगी। जी हां। अब बढ़ती महंगाई का असर चाय पर पड़ने वाला है। क्योंकि आज, 01 अप्रैल से दूध की कीमत बढ़ने वाली है।
65 रुपए प्रति लीटर मिलेगा दूध
इंदौर में महंगाई का असर अब घर की रसोई तक पहुंचने लगा है। 1 अप्रैल से रोजमर्रा के कई सारे सामान महंगे हो रहे हैं।
इसके अलावा दूध के दाम बढ़ने वाले हैं। इससे लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। जो दूध अभी 60 रुपए प्रति लीटर मिलता था, वो अब 63 से 65 रुपए प्रति लीटर तक मिलेगा।
और भी बढ़ सकते हैं दाम
मध्य प्रदेश दुग्ध विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला के मुताबिक, प्रदेश के दूसरे शहरों जैसे भोपाल, ग्वालियर, देवास, उज्जैन, बड़वाह, जबलपुर और अन्य जगहों पर भी दूध के दाम बढ़ाए जाएंगे।
यहां दूध में दो रुपय से लेकर चार रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। संघ का कहना है कि यदि पशु आहार जैसे कपास खली, चारा और भूसे के दाम और बढ़े, तो आने वाले समय में फिर से दामों पर विचार किया जा सकता है।
ये होगी नई कीमत
1 अप्रैल से नई दरें लागू होंगी। घर तक दूध पहुंचाने की सेवा में करीब 63 रुपए प्रति लीटर और दुकान या डेरी से 65 रुपए प्रति लीटर कीमत होगी (यह रेट 5.5 से 6 फैट के आधार पर तय किए जाएंगे)।
पहले फैट की कीमत 8.60 रुपए प्रति फैट थी। अब यह बढ़कर 8.95 रुपए प्रति फैट हो गई है। इसके अलावा होम डिलीवरी पर 1 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त शुल्क भी लगाया जाएगा।
सांची ने नहीं बढ़ाए दाम
जहां निजी दूध विक्रेताओं ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं, वहीं सांची ने अभी तक दाम बढ़ाने का कोई फैसला नहीं लिया है। सांची के सीईओ बलबीर शर्मा के मुताबिक फिलहाल दूध की कीमतें जस की तस रहेंगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
1 अप्रैल से जूते-चप्पल, बिस्किट और ब्रेड की कीमतें बढ़ेंगी! मिडिल ईस्ट संकट का असर
1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल किराया, भोपाल सहित इन रूट्स पर पड़ेगा असर
एक अप्रैल से नया इनकम टैक्स कानून, फॉर्म 16 बंद, जानें नए नियम
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाना होगा और भी मुश्किल, जानें अपडेट