मध्यप्रदेश के सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे, हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे रहे दतिया, राजगढ़ और ग्वालियर

Rahul Garhwal | Dec 21, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश के सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे, हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे रहे दतिया, राजगढ़ और ग्वालियर
मध्यप्रदेश के सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे चल रहा है। दतिया, राजगढ़ और ग्वालियर हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे रहे।

BHOPAL. मध्यप्रदेश को उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरा दिया है। सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे चल रहा है। गुरुवार की सुबह कड़ाके की ठंड रही। वहीं ग्वालियर में प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पचमढ़ी में पारा 7.6 डिग्री तक पहुंचा।



टीकमगढ़ में गुरुवार सबसे ठंडा दिन



टीकमगढ़ में गुरुवार का दिन सबसे ठंडा रहा। नौगांव छतरपुर में 7, राजगढ़ में 7.2, दतिया में 7.3 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।



कई शहरों में दिन का तापमान भी गिर रहा



मध्यप्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। भोपाल में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और इंदौर में 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबलपुर में 23.7 डिग्री और उज्जैन में 25.2 डिग्री तापमान रहा। बालाघाट के मलाजखंड में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री, रीवा में 21.8 डिग्री और नरसिंहपुर में 22 डिग्री दर्ज किया गया।



मध्यप्रदेश के बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान



  • भोपाल -10.1 डिग्री
  • इंदौर -12.4 डिग्री
  • ग्वालियर -6.5 डिग्री
  • जबलपुर -8.3 डिग्री
  • उज्जैन -11.5 डिग्री

22-23 दिसंबर को ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत



मौसम विभाग के मुताबिक 22 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। 22-23 दिसंबर को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं 25 दिसंबर के बाद ठंड का असर फिर बढ़ने लगेगा।



Tags:
  • Madhya Pradesh weather
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • cold in Madhya Pradesh
  • Bhopal temperature
  • Pachmarhi temperature
  • Gwalior temperature
  • मध्यप्रदेश में ठंड
  • भोपाल का तापमान
  • पचमढ़ी का तापमान
  • ग्वालियर का तापमान