विधायक अशोक रोहाणी ने थाने में दिया धरना, पुलिस पर बदसलूकी का आरोप

Jitendra Shrivastava | May 30, 2024, 23:40 IST
theso0tr
मध्यप्रदेश में जबलपुर विधायक अशोक रोहाणी थाने में धरने पर बैठ गए। दरअसल, पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट बनवाने बीजेपी कार्यकर्ता थाने पहुंचा था। 3 दिन से रांझी थाने के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन पुलिस वालों ने काम भी नहीं किया और बदसलूकी भी की...

JABALPUR. मध्यप्रदेश के जबलपुर कैंट विधानसभा से बीजेपी विधायक को गुरुवार, 30 मई को रांझी थाने में धरना देना पड़ गया। दरअसल, बीजेपी कार्यकर्ता के साथ थाने में मारपीट के विरोध में विधायक अशोक रोहाणी थाने में धरने पर बैठ गए। बीजेपी विधायक इस बात अड़ गए कि जब तक पीड़ित की एफआईआर नहीं लिखी जाती, उसका मुलायजा नहीं करते और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह थाने से नहीं उठेंगे।



एक ASI और दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया


अशोक रोहाणी के धरने पर बैठने की जानकारी जैसे ही एसपी के पास पहुंची तो तुरंत SP ने बातचीत करने के बाद एक एएसआई और दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया। वहीं BJP विधायक अशोक रोहाणी ने पुलिस वालों से कहा कि यह किस कानून के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है, जो एक व्यक्ति अपना काम करवाने के लिए थाने पहुंचता है तो उसे पहले चक्कर लगवाए जाते हैं और फिर उसके साथ इस तरह से पिटाई की जाती है।



ये है पूरा मामला


दरअसल, रांझी थाना निवासी चेतन लोहारिया पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट बनवाने के लिए 3 दिन से रांझी थाने के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन आज जब पीड़ित अपना पुलिस वेरिफिकेशन बनवाने पहुंचा तो उसके साथ रांझी थाने में पदस्थ एक एएसआई और दो पुलिस वालों ने पहले बदसलूकी की फिर उसके बाद उन्हें मारपीट कर दी। इसे लेकर भाजपा विधायक अशोक रोहाणी थाने में धरने पर बैठ गए थे।



thesootr links


  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • विधायक अशोक रोहाणी
  • रांझी थाने में धरना
  • चेतन लोहारिया