ब्राह्मण सम्मेलन में विधायक गोपाल भार्गव बोले जाति के आगे पार्टी कुछ नहीं, यही असली राजनीति
News In Short
- विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि आज समाज की संपन्नता आपके वोट से ही निकलती है।
- विधायक ने संपन्न ब्राह्मण परिवारों से गरीब बच्चों को मुफ्त कोचिंग देने की अपील की।
- पूर्व मंत्रीनरोत्तम मिश्रा बोले कि ब्राह्मणों को अपनी विरासत का महत्व समझना होगा।
- देश के कुल 15 प्रधानमंत्रियों में से 6 ब्राह्मण समाज के रहे हैं।
- अब तक कुल 48 भारत रत्न में से 24 ब्राह्मणों को मिले हैं।
News In Detail
सागर के रहली में शनिवार 18 अप्रैल को ब्राह्मणों का प्रांतीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि कई पार्टियों ने आजादी के लिए संघर्ष किया था। आजादी के बाद भी संघर्ष जारी है।
ब्राह्मण परिवार गरीब परिवारों की मदद करें
विधायक गोपाल भार्गव ने आगे कहा कि संपन्न ब्राह्मण परिवारों को गरीब परिवारों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोचिंग और अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्रदान करें, ताकि समाज का विकास हो सके और सभी लोग एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ा सकें।
भारत के 15 प्रधानमंत्री में से छह ब्राह्मण समाज के
अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों को सबसे ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। आदिकाल से हमारे ऊपर ही सबसे ज्यादा हमले हुए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने बच्चों को अपनी विरासत का महत्व बताना चाहिए। भारत के 15 प्रधानमंत्री में से छह ब्राह्मण समाज के थे। इसके अलावा अब तक 48 लोगों को भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया है, जिनमें से 24 ब्राह्मण हैं।
पहले भी चर्चा में रह चुके गोपाल भार्गव
इससे पहले भी विधायक गोपाल भार्गव चर्चा में रह चुके हैं। सागर में ब्राह्मण समाज के मेधावी सम्मान समारोह में प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने कहा था कि सारे नियम ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि संवैधानिक व्यवस्था में हम पीछे धकेले जा रहे हैं।
ब्राह्मण की भलाई में कोई सरकार नहीं
ब्राह्मण सम्मेलन में एसकेवीएन विवि के संस्थापक कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने कहा था कि, ब्राह्मण समाज हमेशा सबकी भलाई का ठेका लेता है। लेकिन उनका हित चिंतन न कोई सरकार करती है, न राजनीतिक दल।
डॉ. तिवारी ने कहा था कि विवाह स्मारिका और सम्मान समारोह सरकार को चेताने का माध्यम है। उन्होंने ऐसे आयोजनों और एकता प्रदर्शन की आवश्यकता जताई।
पहले भी ब्राह्मणों के लिए हो चुकी हैं बयानबाजी
मध्यप्रदेश में ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने में अधिकारियों में होड़ सी लगी है। आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण की बेटियों पर विवादित कमेंट किया था जिससे हंगामा मच गया था।
ये खबरें भी पढ़िए...
गोपाल भार्गव के बयान से BJP में हलचल, क्या अटेंशन सीकर बने भार्गव या कुछ और है रणनीति?
एमपी न्यूज: बीजेपी नेता गोपाल भार्गव का बड़ा बयान: ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे नियम-कानून
लड़कियों के शॉर्ट्स से भटकता है ध्यान, त्रिची नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी के बयान पर मच गया हंगामा
मध्यप्रदेश न्यूज: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कपिल सिब्बल की दलीलें नाकाम