विधायक मुनमुन राय ने कैनाल पर काम कर रहे कर्मचारियों पर कराया हमला!

Ravi Kant Dixit | Dec 04, 2024, 21:03 IST
D
द सूत्र से बातचीत में विधायक ने कहा, एके डेहरिया सबसे भ्रष्ट अधिकारी है। मैं चाहता हूं कि सरकार जांच करवा ले। इसकी वजह से किसान त्रस्त हैं, करोड़ों रुपए की फसलों का नाश हो गया है। डेहरिया की संपत्तियों की जांच होनी चाहिए,

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सिवनी से बीजेपी विधायक दिनेश राय (मुनमुन) पर सिंचाई प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगा है। हमले में करीब दस कर्मचारी घायल हुए हैं। कुछ कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में बैनगंगा कछार के चीफ इंजीनियर (मुख्य अभियंता) एके डेहरिया ने जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता को चिट्ठी लिखकर शिकायत भी की है। उन्होंने सुरक्षा मांगी है।



इस मामले में 'द सूत्र' से विशेष बातचीत में विधायक दिनेश राय (मुनमुन) ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, सिंचाई विभाग ने 3 दिसंबर को कैनाल खोलने की बात कही थी। पानी मिलने की आस में किसानों ने खेतों में फसलों की बोवनी कर दी। अब जब 4 दिसंबर तक भी कैनाल का काम पूरा नहीं हुआ तो किसान मेरे पास आए। मैं किसानों के साथ मौके पर पहुंचा तो कर्मचारी बदतमीजी पर उतर आए।



मैं नहीं कराया हमला, किसान आक्रोशित हुए

सीई मिल जाए तो उसे लात लगाउंगा : विधायक

'द सूत्र' से बातचीत में विधायक ने कहा, एके डेहरिया सबसे भ्रष्ट अधिकारी है। मैं चाहता हूं कि सरकार जांच करवा ले। इसकी वजह से किसान त्रस्त हैं, करोड़ों रुपए की फसलों का नाश हो गया है। डेहरिया की संपत्तियों की जांच होनी चाहिए, इसके पास कितनी संपत्ति है। इनके कौन—कौन रिश्तेदार यहां ​ठेकेदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैंने किसी के साथ मारपीट नहीं की। न मेरा ऐसा स्वभाव है। हां, सीई मिल जाए तो मैं दो लात लगाउंगा उसको। झूठ बोलने वाले लोग हैं ये...। अगर इन्होंने जुबान दी है तो 3 दिसंबर को किसानों को पानी देना चाहिए था। डेहरिया राजनीति कर रहे हैं, कांग्रेसियों के साथ मिले हैं।



WhatsApp Image 2024-12-04 at 21.13.35(2)


किसानों की पानी की समस्या को लेकर विधायक मुनमुन राय ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।



25 साथियों के साथ किया हमला

इधर, चीफ इंजीनियर डेहरिया ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि 4 दिसंबर को जब केनाल की मरम्मत का काम चल रहा था, तब सिवनी विधायक दिनेश राय (मुनमुन) अपने 20 से 25 साथियों के साथ पहुंचे और झगड़ा शुरू कर दिया। विधायक और उनके साथियों ने ठेकेदार के सुपरवाइजर महेन्द्र कुलश्रेष्ठ के साथ मिस्त्री और मजदूरों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच चीफ इंजीनियर डेहरिया को सूचना दी गई, इस पर विधायक से जान से मारने की धमकी दी।



2eeb9083-8c7


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • द सूत्र
  • जल संसाधन विभाग
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • विधायक मुनमुन राय
  • एके डेहरिया