विधायक प्रीतम लोधी की कॉल डिटेल पर बवाल, शिवपुरी एसपी पर लगाए आरोप, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Rohit Sahu | Jun 12, 2025, 15:37 IST
pritam lodhi
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने ग्वालियर पुलिस पर कॉल डिटेल निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा कि यह उनकी निजता का उल्लंघन है।

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार मामला उनकी कॉल डिटेल से जुड़ा है। पिछोर विधानसभा से विधायक लोधी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट (CDR)


और कॉल रिकॉर्ड बिना उनकी अनुमति के निकाली गई है। विधायक ने इसके बारे में मुख्य सचिव से शिकायत की है।



शिवपुरी एसपी के निर्देश पर निकाले गए कॉल डिटेल

प्रीतम बोले- मेरी निजता पर हमला हुआ है

विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि कॉल रिकॉर्ड निकलवाना जनप्रतिनिधि की गोपनीयता का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना या कानूनी अनुमति के उनकी निजी जानकारी जुटाई गई। इससे उनकी प्रायवेसी के खिलाफ है। प्रीतम लोधी ने दावा किया कि सिर्फ उनका ही नहीं, उनके ड्राइवर और पीए की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई।



मुख्य सचिव को भेजी शिकायत

विधायक लोधी ने इस घटना को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने साफ किया कि पुलिस ने दो बार कॉल डिटेल निकलवाई है। विधायक प्रीतम लोधी ने इसको लेकर नाराजगी जताते हुए मुख्य सचिव से जांच की मांग की है। विधायक ने सवाल उठाया कि एक जनप्रतिनिधि के पूरे स्टाफ की निगरानी किस अधिकार से की जा रही है?





यह भी पढ़ें,,,बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी क्यों बोले- क्या एसपी कराना चाहते हैं मेरी हत्या?



IG ऑफिस ने दी प्रकरण की जानकारी

विधायक द्वारा जानकारी मांगे जाने पर ग्वालियर के आईजी कार्यालय से जवाब मिला। बताया गया कि कॉल डिटेल निकालना


पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के एक केस से जुड़ा था। हालांकि विधायक ने इसे एक बहाना बताते हुए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।



शिवपुरी एसपी पर पहले भी लगाए थे आरोप

विधायक प्रीतम लोधी ने शिवपुरी एसपी पर पहले भी जासूसी के आरोप लगाए थे। अप्रैल में एक सभा के मंच से उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका मोबाइल टेप किया जा रहा है और सवाल उठाया कि क्या एसपी मेरी हत्या करवाना चाहते हैं? प्रीतम लोधी ने आगे कहा, एक प्रीतम मरेगा तो कई और पैदा हो जाएंगे। भगवान श्रीराम ने भी समुद्र से रास्ता मांगने के लिए हाथ जोड़े थे।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Pritam Lodhi



Tags:
  • शिवपुरी
  • अमन सिंह
  • Pritam Lodhi
  • प्रीतम लोधी
  • अनुराग जैन