अलर्ट! 1 अप्रैल से बंद हो जाएगी इन मोबाइल नंबरों की बैंकिंग और UPI सेवा, जानें वजह
यदि आप बैंकिंग सेवाएं उपयोग करते हैं या Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। 1 अप्रैल से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो आपके बैंकिंग और UPI सेवाओं को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, 1 अप्रैल से बैंक उन यूजर अकाउंट्स को बंद करने जा रहे हैं, जिनके मोबाइल नंबर इनएक्टिव (inactive) हैं और जो बैंकिंग या यूपीआई ऐप्स से जुड़े हुए हैं। इससे जुड़ी सेवाएं उन नंबरों के लिए बंद कर दी जाएंगी, जो लंबे समय से सक्रिय नहीं हैं।
इस फैसले का कारण क्या है?
इनएक्टिव और रीसाइकिल नंबर क्या होते हैं?
जब किसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल 90 दिनों तक वॉयस कॉल, एसएमएस या डेटा के लिए नहीं किया जाता है, तो वह इनएक्टिव (inactive) हो जाता है। इन नंबरों को फिर से अन्य उपयोगकर्ताओं को आवंटित कर दिया जाता है। जब इन नंबरों का उपयोग बैंकिंग और अन्य फाइनेंशियल सेवाओं से जुड़ा होता है, तो इससे पेमेंट प्रोसेसिंग में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए, इन नंबरों को हटाने का फैसला लिया गया है ताकि बैंकिंग सेवाओं में कोई रुकावट न हो और लेन-देन सुचारू रूप से चलता रहे।
1 अप्रैल के बाद क्या होगा?
1 अप्रैल से हर हफ्ते बैंकों और UPI ऐप्स द्वारा इनएक्टिव नंबरों की सूची को अपडेट किया जाएगा। बैंकिंग और UPI ट्रांजैक्शन के लिए मोबाइल नंबर बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि आपके बैंक या UPI ऐप से जुड़ा कोई नंबर इनएक्टिव हो चुका है, तो उसे सिस्टम से हटा दिया जाएगा, जिससे आपके लेन-देन में रुकावट आ सकती है। इसलिए, यह जरूरी है कि आप अपनी सेवाओं को सक्रिय रखें और जिन नंबरों को आपने बैंक और UPI से लिंक किया है, उन्हें सक्रिय बनाएं।
यह भी पढ़ें: बैंकों-UPI एप्स के लिए नए नियम, 1 अप्रैल के बाद खाते से अनलिंक हो जाएंगे ये मोबाइल नंबर
क्या करें ताकि आपका नंबर इनएक्टिव न हो?
यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपका नंबर सक्रिय रहे और आपके बैंकिंग/UPI सेवाओं में कोई रुकावट न आए, आपको अपनी मोबाइल नंबर सेवा को समय-समय पर रिचार्ज करना चाहिए। इस उपाय से आप अपने बैंकिंग और UPI सेवाओं को लगातार सक्रिय रख सकते हैं और किसी भी प्रकार की समस्या से बच सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक