नीमच में मोदी बोले- कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया, भगवान राम को काल्पनिक बताया

BP Shrivastava | Nov 09, 2023, 24:00 IST
नीमच में मोदी बोले- कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया, भगवान राम को काल्पनिक बताया
पीएम नरेंद्र मोदी लगातार कांग्रेस को टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को नीमच में चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस ने एक तरफ भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया और दूसरी तरफ भगवान राम को भी काल्पनिक बता दिया था।

NEEMUCH. पीएम नरेंद्र मोदी लगातार कांग्रेस को टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार, 9 नवंबर को नीमच में चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस ने एक तरफ भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया और दूसरी तरफ भगवान राम को भी काल्पनिक बता दिया था। पीएम मोदी ने आज सतना और छतरपुर में भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया। मोदी ने युवाओं खासकर फर्स्ट टाइम वोटर से कहा, 'पूरे चुनाव को आप लीड करिए।'



कांग्रेस की नीति फूट डालो, राज करो



मोदी ने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस ने समाज को बांटा है। वह फूट डालो और राज करो की नीति पर चली है। इनकी (कांग्रेस) कुनीति से देश में आतंक और अराजकता को बढ़ावा मिला है। मोदी ने कहा, आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण का जज्बा एक परिवार की भक्ति में कुचल दिया गया है।



साजिश रचने वालों के साथ कांग्रेस के समझौते



पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश में अस्थिरता-अराजकता फैलाना चाहती है। इसके लिए न जाने किस-किससे गुप्त समझौते किए हैं। विदेश के जो लोग भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी नजर आती है।



कांग्रेस मतलब समस्या, बीजेपी यानी सीधा समाधान



मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इसी मानसिकता के कारण एक के बाद एक कई राज्यों से कांग्रेस साफ होती चली गई है। कांग्रेस ने जो समस्या पैदा की, उसका समाधान भी बीजेपी ने ही किया। यानी कांग्रेस मतलब समस्या, बीजेपी यानी सीधा समाधान।



Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Modi's meeting in Neemuch
  • Modi targets Congress
  • Neemuch News
  • मोदी की नीमच में सभा
  • मोदी ने कांग्रेस को टारगेट किया
  • नीमच समाचार