मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
मुख्य सचिव कार्यालय से मिले निर्देशों के बाद स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी बैठक की तारीख और जगह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
गांधी सागर डैम के पास हो सकती है Cabinet Meeting
मोहन सरकार की अगली कैबिनेट बैठक गांधी सागर डैम के पास आयोजित करने की तैयारी है। इसके लिए 17 नवंबर की तारीख पर विचार किया जा रहा है। मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देश मिलने के बाद मंदसौर जिला प्रशासन ने बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि बैठक इसी दिन होगी। सरकार की ओर से Final Schedule जारी होना बाकी है।
पहले भी मंत्रालय से बाहर हो चुकी हैं कैबिनेट बैठकें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग शहरों और ऐतिहासिक स्थानों पर कैबिनेट बैठक कर चुकी है।
जबलपुर: जनवरी 2024 में शक्ति भवन में कैबिनेट बैठक हुई थी।
दमोह: सिंगरामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के सम्मान में बैठक आयोजित की गई थी।
इंदौर: राजबाड़ा में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जयंती वर्ष के मौके पर बैठक हुई थी।
खरगोन: महेश्वर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी।
नर्मदापुरम: पचमढ़ी के राजभवन में राजा भभूत सिंह के शौर्य को समर्पित बैठक हुई थी।
बड़वानी: जनजातीय बहुल क्षेत्र नागलवाड़ी के भीलट बाबा देवस्थल पर कैबिनेट बैठक हुई थी।
छतरपुर: खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में बैठक आयोजित की गई थी।
भोपाल: जगदीशपुर, जिसे पहले इस्लाम नगर कहा जाता था, वहां भी मोहन कैबिनेट की बैठक हो चुकी है।
2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट पर हो सकती है चर्चा
गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में 2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट को लेकर भी चर्चा हो सकती है। गांधी सागर बांध के पास इस परियोजना को दुनिया के सबसे बड़े पंप स्टोरेज प्लांट के रूप में विकसित करने की तैयारी है।
इसके अलावा प्रदेश की दूसरी सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में इनसे जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
फिलहाल स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा है। अब सरकार की ओर से Official Announcement का इंतजार है, जिसके बाद बैठक की तारीख और स्थान की स्थिति साफ होगी।
FAQs
- गांधी सागर डैम के पास कब होगी मोहन सरकार की अगली कैबिनेट बैठक?
मोहन सरकार की अगली कैबिनेट बैठक गांधी सागर डैम के पास 17 नवंबर को आयोजित होने की तैयारी की जा रही है, हालांकि इस दिन की पुष्टि होना अभी बाकी है। - मोहन कैबिनेट बैठक में किन महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी?
कैबिनेट बैठक में 2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट और प्रदेश की अन्य सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। - क्या गांधी सागर डैम के पास कैबिनेट बैठकें पहले भी आयोजित की गई हैं?
गांधी सागर डैम के पास कैबिनेट बैठकें पहले आयोजित नहीं की गई हैं, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने विभिन्न शहरों और ऐतिहासिक स्थलों पर कई कैबिनेट बैठकें आयोजित की हैं।