मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज , इन अहम प्रस्तावों को मिल सकती है हरी झंडी

Pratibha ranaa | Jun 25, 2024, 08:03 IST
मोहन कैबिनेट की बैठक आज
आज मंगलवार ( 25 जून ) को मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट में आगामी बजट को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा विधानसभा के 1 जुलाई से शुरू हो रहे बजट सत्र में पेश होने वाले 2-3 बिलों को भी पेश किया जाएगा।

मध्‍य प्रदेश में जुलाई माह में विधानसभा का बजट सत्र है। खबर है कि सरकार आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बजट लाने की तैयारी में है। इसके लिए विभिन्न विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।



वहीं एक जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के पहले आज ( 25 जून ) को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में बजट प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी। बैठक के बाद सीएम दिल्ली दौरे पर रहेंगे।



गुरुवार को स्थगित हो गई थी कैबिनेट बैठक


आज मोहन कैबिनेट में बजट प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बता दें, इससे पहले ये बैठक गुरुवार ( 18 जून ) को होने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे की वजह से स्थगित हो गई थी। बैठक में मुख्य रूप से 2024 -25 के सालाना बजट को लेकर चर्चा होगी। वित्त विभाग हाल ही में सभी विभागाध्यक्षों से बजट प्रस्तावों को लेकर चर्चा हो चुकी है।



बजट के लिए सरकार ने मांगे थे जनता से सुझाव


बजट के लिए सरकार ने जनता से सुझाव मांगे थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर MP MY Gov आईडी से पोस्ट कर लिखा था कि विकसित भारत बनेगा विकसित मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश बजट 2024- 25 के लिए आपके सुझाव #MPMYGov के माध्यम से साझा करे। आपके सुझाव बजट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections 2024 ) के चलते इस बार मानसून सत्र में बजट पेश किया जाएगा।



जनता की राय और एक्सपर्ट की सलाह होगी शामिल


वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बताया कि हमने परंपरा विकसित की है कि आम जनता, प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों तथा विषय विशेषज्ञों की वैचारिक भागीदारी शामिल की जाएगी। उन्हीं से मिले बहुमूल्य सुझावों के आधार पर प्रदेश के बजट को प्रगतिशील स्वरूप दिया जाए।



यह निरंतर तीसरा वर्ष है जब हम पुनः सभी के बहुमूल्य सुझावों के आधार पर प्रदेश का बजट पेश करेंगे। यह अधिक विकसित, उन्नति, लोक कल्याणकारी और परिणामजनक बनाने का कार्य करेंगे। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का यह बजट एक जनकल्याणकारी, जनहितैषी और सर्वसमावेशी बजट होगा। यह पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध बनाने के हमारे संकल्प को मजबूत करेगा।



एमपी का मानसून सत्र


एमपी मानसून सत्र की बैठकें 1 से 5 जुलाई तक लगातार चलेंगी। 6 और 7 जुलाई को शनिवार-रविवार के चलते अवकाश रहेगा। इसके बाद 13-14 जुलाई और 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी। लोकसभा चुनावों के बाद होने वाला यह सत्र हंगामेदार रहने के आसार है।



सबसे ज्यादा बजट ‘लाड़ली बहना’ के लिए


माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र में सबसे ज्यादा बजट महिला एवं बाल विकास विभाग का होगा। इसमें भी सबसे अधिक राशि का प्रावधान महिलाओं को सशक्त बनाने की खातिर किया जाएगा। अभी हर महीने करीब 1800 करोड़ रुपए की राशि लाड़ली बहना योजना के तहत बैंक खातों में सीधे दी जा रही है।



फरवरी में लाए थे लेखानुदान


राज्य सरकार फरवरी में पूर्ण बजट लेकर नहीं आई। सरकार लेखानुदान लेकर आई थी। जानकारों ने बताया कि इसका कारण केंद्र की तरफ से योजनाओं और प्रोग्राम के लिए राज्य को मिलने वाले राज्यांश में देरी कारण रहा। केंद्र सरकार ने भी लोकसभा चुनाव के चलते लेखानुदान लेकर आई। अब वह भी जुलाई में पूर्ण बजट पेश कर सकती है। लेखानुदान में सरकार पूर्ण बजट पेश होने तक राज्य सरकार के खर्चों और योजनाओं के संचालन के लिए राशि को स्वीकृति देती है।



3.48 लाख करोड़ के पार हो सकता है बजट


सरकार का 2024-25 का पूर्ण बजट का अनुमान 3.48 लाख करोड़ है। इसमें लेखानुदान के 1.45 लाख करोड़ रुपए भी शामिल होगा। अगले वित्तीय वर्ष के लिए राजस्व प्राप्तियां 2.52 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। इसमें राज्य कराधान से आय 96 हजार करोड़ रुपए है।



pratibha rana




thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



मोहन कैबिनेट बैठक | Mohan Cabinet Meeting | MP assembly budget session



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • मोहन कैबिनेट
  • MP assembly budget session
  • मोहन कैबिनेट बैठक
  • Mohan Cabinet Meeting