मोहन सरकार का भी बहनों पर 'लाड़', खाते में ट्रांसफर किए 1576 करोड़ रुपए, नई सरकार में पहली बार जारी हुई राशि

Pratibha Rana | Jan 10, 2024, 24:00 IST
मोहन सरकार का भी बहनों पर 'लाड़', खाते में ट्रांसफर किए 1576 करोड़ रुपए, नई सरकार में पहली बार जारी हुई राशि
मोहन यादव महिलाओं के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

BHOPAL. मप्र में आज 10 जनवरी को सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों को 1576 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा सीएम ने सामाजिक न्याय विभाग की 12 पेंशन स्कीम के 56 लाख हितग्राहियों को 341 करोड़ ट्रांसफर किए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, हमारा प्रण प्रदेश में आज से मकर संक्रांति उत्सव की शुरुआत हो रही है। मुझे खुशी है कि पहले दिन हमने 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत 1.29 करोड़ बहनों को 1576 करोड़ की मदद की हैं।



बहनों के लिए आज बड़ा दिन

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को हर महीने तोहफे के रूप में लाड़ली बहना योजना की किस्त दी जाती है। आज यानी 10 जनवरी को इस योजना की 8वीं किस्त जारी की गई। प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1576 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। सीएम मोहन यादव ने आज 8वीं किस्त के 1250 रुपए जारी की। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार बनने के बाद पहली बार लाड़ली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। बता दें, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ. राम राव भोंसले ने सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पहले ही इसके आदेश जारी कर दिए थे।



इतनी करोड़ महिलाओं के खाते में आएगी राशि

नई सरकार बनने के बाद लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त आज जारी की गई। मोहन यादव महिलाओं के खातों में 1576 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए आए। इनके खातों में 1600 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।



पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

  • लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और तहसील का नाम सेलेक्ट करें।
  • ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।

5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की थी। बता दें शिवराज सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे वह इस राशि को बढ़ाएंगे। शिवराज ने कहा था कि इस योजना में वह पैसे बढ़ाते जाएंगे। हालांकि अब प्रदेश में सरकार बदल गई है।



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Ladli Behna Yojana
  • Chief Minister Ladli Behna Yojana
  • Ladli sisters gifts
  • Ladli Behna Yojana 8th Installment
  • sisters Rs 1250
  • 1 crore 30 lakh beneficiaries in MP
  • लाड़ली बहना योजना
  • लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • बहनों को मिलेंगे 1250 रुपए
  • MP में 1 करोड़ 30 लाख हितग्राही