10 तक आएगी IAS Transfer List, इस कारण अटका मामला

Ravi Singh | Jan 08, 2025, 19:06 IST
Mohan government ias transfers 2024 Photograph: (the sootr)
मोहन सरकार जल्द ही आईएएस अफसरों के थोक में तबादले करेगी। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद यह प्रक्रिया संभव हो पाई है। लंबे समय से एक ही पद पर जमे अफसरों का तबादला तय है।

IAS Transfer List : मध्य प्रदेश में 5 जनवरी को आने वाली IAS की सूची एक बार फिर अटक गई। दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव की व्यस्तता के चलते ट्रांसफर लिस्ट को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका, इस कारण लोग सिर्फ इंतजार ही करते रहे।



मथुरा गए सीएम

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को मथुरा के दौरे पर थे और गुरुवार को इंदौर रहेंगे, इस कारण कल शाम के बाद ही IAS की ट्रांसफर लिस्ट आने की उम्मीद है। दरअसल मोहन सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद जल्द ही पहली प्रशासनिक सर्जरी करने की तैयारी में है। ऐसे आईएएस अधिकारी जो 1 जनवरी को सचिव और अपर सचिव पद पर प्रमोट हुए हैं और अभी छोटे जिलों में तैनात हैं, उन्हें या तो कलेक्टर पद से हटाया जाएगा या फिर बड़े जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।



इसी क्रम में, जिला पंचायत सीईओ के रूप में काम कर रहे आईएएस अधिकारियों को भी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, आठ कलेक्टर और दस सीईओ जिला पंचायत ऐसे हैं जो दो साल से अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थ हैं। इन अफसरों का तबादला लगभग तय माना जा रहा है।



मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद रास्ता साफ

चुनाव आयोग ने 6 जनवरी तक कलेक्टरों के तबादलों पर रोक लगाई थी, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरा हो सके। अब मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, मोहन सरकार जल्द ही कलेक्टरों के तबादले के आदेश जारी कर सकती है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार का दिन इस प्रक्रिया के लिए आरक्षित रखा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि तबादला आदेश आज या कल में जारी हो सकते हैं।



MP News | अब बदले जाएंगे सालों से एक ही जिले में जमे IAS अधिकारी



छह साल से एक ही स्थान पर तैनात अफसरों की सूची

कई अधिकारी छह साल से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इनमें अशोक कुमार चौहान, नियाज अहमद खान, विनय निगम और प्रीति जैन जैसे नाम शामिल हैं। ऐसे अधिकारियों का तबादला लगभग तय है।



मुख्य सचिव अनुराग जैन की पहली बड़ी कार्रवाई

मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल की यह पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठक कर तबादलों की रूपरेखा तय की है। इससे पहले मंत्रालय स्तर पर हुए फेरबदल में भी उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा गया था।



ये कलेक्टर बन चुके सचिव, अपर सचिव

दो साल से अधिक समय से पदस्थ हैं ये कलेक्टर

दो साल से अधिक समय से जिला पंचायत, स्मार्ट सिटी और विकास प्राधिकरण में सीईओ

  • कमलेश भार्गव सीईओ जिला पंचायत दतिया- 13 सितम्बर 2021
  • ऋतुराज सिंह सीईओ जिला पंचायत भोपाल- 28 फरवरी 2022
  • रामप्रकाश अहिरवार सीईओ इंदौर विकास प्राधिकरण- 16 मई 2022
  • प्रथम कौशिक सीईओ जिला पंचायत गुना- 14 सितम्बर 2022
  • शिशिर गेमावत सीईओ जिला पंचायत कटनी- 19 अक्टूबर 2022
  • संघ प्रिय सीईओ जिला पंचायत पन्ना- 19 अक्टूबर 2022
  • तपस्या परिहार सीईओ जिला पंचायत छतरपुर- 22 अक्टूबर 2022
  • नेहा जैन सीईओ जिला पंचायत अशोकनगर- 20 अक्टूबर 2022
  • सोजान सिंह रावत सीईओ जिला पंचायत नर्मदापुरम- 2 नवम्बर 2022
  • दिव्यांक सिंह सीईओ स्मार्ट सिटी इंदौर- 22 नवम्बर 2022

अन्य विभागों में दो साल से अधिक समय से पदस्थ अफसर

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • IAS Transfer List
  • आईएएस ट्रांसफर लिस्ट
  • IAS transfer
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • तबादला
  • MP IAS Transfer
  • आईएएस ट्रांसफर
  • अनुराग जैन
  • CS अनुराग जैन