मोहन सरकार ने एक साल में किए 438 IAS-IPS के तबादले
छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों तक, सब पर समान नियम लागू करने की बात करने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने अपने पहले वर्ष में 438 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 79% IAS और 73% IPS शामिल हैं। सरकार ने 22 जिलों के कलेक्टर और 39 जिलों के एसपी बदले। इनमें से कई तबादले आधी रात को हुए।
क्यों हुए इतने तबादले?
मुख्यमंत्री मोहन यादव का इस बारे में कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू और जवाबदेह बनाने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।
PWD और खनिज विभाग पर रहा फोकस
PWD विभाग : पिछले एक साल में तीन प्रमुख सचिव बदले गए।
राजभवन में पहली बार ACS स्तर के अधिकारी की नियुक्ति
राजभवन में भी तीन प्रमुख सचिव बदले गए। जनवरी 2024 में संजय शुक्ला और हाल ही में केसी गुप्ता को नियुक्त किया गया।
अन्य विभागों में भी बदलाव
ऊर्जा और MSME विभाग में भी तीन-तीन बार प्रमुख सचिव बदले गए। इन बदलावों को विशेषज्ञ अस्थिरता का कारण मानते हैं।
चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादले
लोकसभा चुनाव से पहले 22 में से 11 जिलों के कलेक्टर और 15 जिलों के एसपी बदले गए। इनमें सीधी, रतलाम, ग्वालियर, पन्ना, और दमोह जैसे जिले शामिल हैं। जानकारों का कहना है कि मतदाता सूची का काम पूरा होने के बाद जनवरी 2025 में और भी तबादले हो सकते हैं। मुख्यमंत्री पहले ही परफॉर्मेंस आधारित समीक्षा की बात कह चुके हैं।
भोपाल-इंदौर समेत 22 जिलों के कलेक्टर बदले
महीना | जिला | |
| 1 | जनवरी | शाजापुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर |
| 2 | फरवरी | हरदा, छिंदवाड़ा |
| 3 | मार्च | सीधी, उमरिया, रतलाम, झाबुआ, विदिशा, दमोह, ग्वालियर, गुना, पन्ना, शहडोल, सिंगरौली |
| 4 | जुलाई | कटनी, मंदसौर |
| 5 | अगस्त | सागर, छतरपुर |
39 जिलों के एसपी बदले, इनमें से 4 जिलों में दो बार ट्रांसफर
महीना | जिला | |
| 1 | जनवरी | गुना |
| 2 | फरवरी | हरदा, बैतूल, दतिया, उज्जैन, नीमच, झाबुआ, व दतिया |
| 3 | मार्च | ग्वालियर, छतरपुर, दमोह, अशोकनगर, खंडवा,, शिवपुरी, खरगोन, राजगढ़ |
| 4 | जून | सिवनी व इंदौर देहात |
| 5 | अगस्त | सागर, मऊगंज, मुरैना, पांढुर्णा, रायसेन, अनूपपुर, मंदसौर |
| 6 | सितंबर | रतलाम व नरसिंहपुर |
| 7 | अक्टूबर | टीकमगढ़, सीहोर, विदिशा, बड़वानी, जबलपुर व देवास |
| 8 | नवंबर | शहडोल, छिंदवाड़ा |
10 महीने में 171 IPS 267 IAS के तबादले
| महीना | IPS तबादले | IAS तबादले |
| जनवरी | ||
| फरवरी | ||
| मार्च | 49 | 36 |
| जून | 05 | 04 |
| जुलाई | 00 | 09 |
| अगस्त | 24 | 36 |
| सितंबर | 18 | 12 |
| अक्टूबर | 11 | 03 |
| नवंबर | 10 | 42 |
| दिसंबर | 04 | 15 |
| कुल | 171 | 267 |
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक