मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष बनाए गए मोहन नागर, सीएम होते हैं परिषद के अध्यक्ष

Vikram Jain | Aug 27, 2024, 19:38 IST
Mohan Nagar appointed vice president of MP Jan Abhiyan Parishad
मध्‍य प्रदेश में शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नागर को मप्र जन अभियान परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मोहन नागर बैतूल जिले के भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के बैतूल से शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नागर को मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही मोहन नागर को अब राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। जल पुरुष कहे जाने वाले मोहन नागर बैतूल के भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव हैं।



मप्र शासन योजना आर्थिक और सांख्यिकी विभाग मंत्रालय के उप सचिव विकास मिश्रा ने राज्यपाल की ओर से 23 अगस्त को जारी आदेश में जन अभियान परिषद में उपाध्यक्ष के पद पर मोहन नागर को नियुक्त किया है।



मुख्यमंत्री होते हैं परिषद के अध्यक्ष

बता दें, मुख्यमंत्री मप्र जन अभियान परिषद के अध्यक्ष होते हैं। मुख्यमंत्री के बाद उपाध्यक्ष के पास परिषद के कार्य संचालन का दायित्व होता हैं। उपाध्य बनाए गए मोहन नागर का कार्यकाल 2 साल का होगा। जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष बनाए गए मोहन नागर को राज्य मंत्री का दर्जा भी मिलेगा। दरअसल, परिषद में नियुक्त उपाध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाता है। इस तरह बैतूल से एक राज्य मंत्री मिलने जा रहा है।



जानें कौन हैं मोहन नागर

बता दें कि बैतूल के रहने वाले मोहन नागर लगातार 32 सालों से बैतूल में जल संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। नागर एक कर्मठ समाजसेवी और पर्यावरणविद् हैं। नागर आदिवासी बाहुल्य बैतूल में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ने अब तक कई जल संरक्षण अभियानों के लिए काम भी किया है, पानी बचाने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए। जिसके चलते उन्हें जल पुरुष के नाम से पहचाना जाता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP Jan Abhiyan Parishad
  • मप्र जन अभियान परिषद
  • मोहन नागर उपाध्यक्ष नियुक्त
  • मोहन नागर कौन हैं
  • सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नागर
  • मप्र जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष
  • Social worker Mohan Nagar
  • बैतूल मोहन नागर