सीएम मोहन यादव का दौरा, कैबिनेट बैठक के बाद कई विभागों के करेंगे चर्चा, रात को गरबा महोत्सव में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Oct 15, 2026, 07:56 IST
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम, कैबिनेट बैठक और भोजपाल गरबा महोत्सव में होंगो शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार, 15 अक्टूबर को कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे वे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन अलग-अलग विभागों के कामकाज पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। वहीं रात में मुख्यमंत्री जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे। यहां वे भोजपाल गरबा महोत्सव में शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा सुबह 10:40 बजे शुरू होगा। इस दौरान सीएम मंत्रालय पहुंचेंगे। मंत्रालय में 10:50 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग होगी और ठीक 11:00 बजे कैबिनेट की अहम बैठक शुरू होगी।



दोपहर के समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) अलग-अलग विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1:00 से 1:30 बजे तक श्रम विभाग के साथ चर्चा होगी।



इसके बाद नर्मदा घाटी विकास विभाग, राजस्व, जल संसाधन और किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की संयुक्त चर्चा दोपहर 1:45 बजे तक चलेगी। दोपहर 1:45 से 2:30 बजे तक मुख्यमंत्री से विभिन्न प्रतिनिधि और अधिकारी मुलाकात करेंगे।



दोपहर 2:30 बजे से पंचायत एवं ग्रामीण विकास और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के साथ चर्चा होगी। फिर 2:45 बजे से नगरीय विकास एवं आवास विभाग और अंत में 3:00 से 3:15 बजे तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साथ अहम समीक्षा बैठक होगी।



रात में भोजपाल गरबा महोत्सव में लेंगे हिस्सा

मंत्रालय की बैठकों के बाद मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे। शाम 4:40 बजे वे समत्व से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। इसके बाद शाम 7:40 बजे समत्व में ही एक और महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होंगे।



रात करीब 8:45 से 9:00 बजे के बीच सीएम भोपाल के जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे। यहां वे भव्य भोजपाल गरबा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाएंगे। इसके बाद रात 10:00 बजे वे कार्यक्रम से वापस अपने निवास लौट आएंगे।



जानें सीएम मोहन यादव का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • प्रातः 10:15 बजे: एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ समत्व में ब्रीफिंग होगी।
  • प्रातः 10:40 से 10:45 बजे: मुख्यमंत्री कार से मंत्रालय पहुंचेंगे।
  • प्रातः 10:50 बजे: मंत्रालय में कैबिनेट ब्रीफिंग का आयोजन होगा।
  • प्रातः 11:00 बजे: मंत्रालय में कैबिनेट की मुख्य बैठक शुरू होगी।
  • दोपहर 01:00 से 01:30 बजे: मंत्रालय में श्रम विभाग के साथ चर्चा की जाएगी।
  • दोपहर 01:30 से 01:45 बजे: नर्मदा घाटी विकास, राजस्व, जल संसाधन और किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के साथ बैठक होगी।
  • दोपहर 01:45 से 02:30 बजे: मंत्रालय में मुलाकात का समय तय किया गया है।
  • दोपहर 02:30 से 02:45 बजे: पंचायत एवं ग्रामीण विकास और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के साथ चर्चा होगी।
  • दोपहर 02:45 से 03:00 बजे: नगरीय विकास एवं आवास विभाग के साथ बैठक की जाएगी।
  • दोपहर 03:00 से 03:15 बजे: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कामकाज पर चर्चा होगी।
  • दोपहर 03:15 बजे के बाद: मुख्यमंत्री कार से अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • सायं 04:40 बजे: समत्व में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वी.सी.) के जरिए अहम चर्चा होगी।
  • सायं 07:40 बजे: समत्व में एक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।
  • रात्रि 08:45 से 09:00 बजे: मुख्यमंत्री कार से भोपाल के जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे।
  • रात्रि 09:00 बजे: जम्बूरी मैदान में आयोजित भोजपाल गरबा महोत्सव में सहभागिता करेंगे।
  • रात्रि 10:00 बजे: मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा वापस अपने निवास लौटेंगे।
Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • Chief Minister Mohan Yadav
  • भोजपाल गरबा महोत्सव
  • सीएम मोहन यादव
  • किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग
  • नर्मदा घाटी विकास विभाग
  • पशुपालन एवं डेयरी विभाग