सरकारी कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को मिलेगा वेतन, सीएम मोहन के निर्देश
MP Salary News : मध्य प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को वेतन देने का बड़ा ऐलान किया है। इससे सभी सरकारी कर्मचारी बहुत खुश हैं। सीएम मोहन यादव ने इसकी घोषणा करते हुए सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अक्टूबर माह का वेतन जो 1 नवंबर को दिया जाना था। लेकिन अब 28 अक्टूबर को दिया जाएगा।
सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश
दिवाली एक ऐसा त्यौहार है जो हर परिवार के लिए खास होता है। यह त्यौहार रोशनी, जश्न और खुशियों से भरा होता है। ऐसे में सरकार का यह फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जिससे वे समय रहते अपने त्यौहार की तैयारी कर सकें। सीएम ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि दिवाली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों का 1 नवंबर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर को आहरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
दिवाली के पहले शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा, नियुक्ति पत्र किए गए जारी
कर्मचारी हुए खुश
CM Mohan Yadav की इस घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचाररी बहुत खुश हैं। दीपावली त्योहार से पहले वेतन मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे वे अपने परिवार के साथ मिलकर त्यौहार की खुशियों का आनंद ले सकेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक