चीते के बाद अब किंग कोबरा को मध्य प्रदेश में बसाएंगे सीएम मोहन यादव

Ravi Singh | Oct 22, 2024, 18:18 IST
MP King Cobra State
मध्य प्रदेश के जंगलों में चीतों के बाद अब किंग कोबरा को लाने की तैयारी की जा रही है। सीएम मोहन यादव ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में इसके निर्देश दिए हैं।

MP King Cobra State : मध्य प्रदेश जल्द ही अपने जंगलों में किंग कोबरा को लाने की योजना बना रहा है। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो यह परियोजना मध्य प्रदेश में चीतों के सफल पुनर्वास के बाद एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

किंग कोबरा बसाए जाएंगे

मध्य प्रदेश वन विभाग King Cobra के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रहा है। यह विशालकाय सांप जो 18 से 20 फीट (5 से 6 मीटर) तक लंबा हो सकता है। भारत का आधिकारिक सरीसृप माना जाता है। यह मुख्य रूप से हिमालयी क्षेत्रों, पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट में पाया जाता है।

एमपी में मौजूदगी के कोई सबूत नहीं

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किंग कोबरा वर्तमान में एमपी में मौजूद हैं या नहीं। एपीसीसीएफ एल कृष्णमूर्ति के अनुसार कोबरा सांप एमपी में पाया जाता है, लेकिन वर्तमान में कोबरा की एमपी में मौजूदगी के कोई सबूत नहीं हैं। इसका एक कारण यह है कि सांपों की गिनती नहीं होती है, इसलिए यह पता लगाना मुश्किल है कि वे कहां और कितनी संख्या में हैं।

सीएम ने दिए निर्देश

यह परियोजना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शुरू की गई है। उन्होंने राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में King Cobra समेत उन सभी जानवरों को वापस लाने के निर्देश दिए थे। यह कभी एमपी में रहता था, लेकिन अब विलुप्त हो चुका है। किंग कोबरा को 'नागराज' भी कहा जाता है, जो दूसरे सांपों का शिकार करता है। यह एकमात्र ऐसा सांप है जो अपने अंडे देने के लिए पेड़ों पर घोंसला बनाता है। भारत के कई हिस्सों में इसे भगवान शिव के गले में लिपटे नाग के रूप में पूजा जाता है।

किंग कोबरा पड़ोसी राज्यों में हैं

कोबरा पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में पाए जाते हैं, इसलिए यह संभावना है कि वे एमपी के जंगलों में भी रहते हों। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य राज्य में किंग कोबरा की आबादी को फिर से स्थापित करना है, जो पहले यहां पाए जाते थे।

सबसे खतरनाक है किंग कोबरा

किंग कोबरा एशिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। इसके बावजूद, यह पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी आबादी को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है। किंग कोबरा के संरक्षण के लिए जन जागरूकता पैदा करना और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए कदम उठाना भी महत्वपूर्ण होगा।

अंडे देने के लिए बनाते हैं पेड़ों पर घोंसला

King Cobra भारत का आधिकारिक राष्ट्रीय सरीसृप है। खास बात यह है कि यह एकमात्र ऐसा सांप है जो अपने अंडे देने के लिए पेड़ों पर घोंसला बनाता है। किंग कोबरा को भारत के कई हिस्सों में भगवान शिव के गले में रहने वाला सांप माना जाता है। यह एशिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। घने जंगलों के अलावा यह खुले जंगलों, बांस की झाड़ियों और नदियों के किनारे रहना पसंद करता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • कोबरा
  • किंग कोबरा
  • King Cobra
  • King Cobra State